By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भक्ति में डूबा हमीरपुर, आनंदपुर साहिब से पहुंचे जत्थे ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भक्ति में डूबा हमीरपुर, आनंदपुर साहिब से पहुंचे जत्थे ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल
himachalReligion

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर भक्ति में डूबा हमीरपुर, आनंदपुर साहिब से पहुंचे जत्थे ने गुरुवाणी से संगत को किया निहाल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/11/24 at 5:31 PM
Share

हमीरपुर,अरविंद-। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा हमीरपुर में सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धार्मिक श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशेष रूप से तख्त श्री केसगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब से जत्था हमीरपुर पहुंचा। जत्थे के सदस्यों ने गुरुवाणी, शबद कीर्तन और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही और पूरा वातावरण गुरुवाणी के मधुर स्वर से भक्तिमय बना रहा।इस अवसर पर हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा और कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने भी गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर माथा टेका। दोनों नेताओं ने गुरु नानक देव जी के समक्ष शीश नवाया और प्रकाश पर्व की संगत को शुभकामनाएं दीं।गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं केवल किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण मानवता को प्रेम, समानता, एकता और भाईचारे का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार पाठ का आयोजन किया जा रहा था। इसके साथ ही कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु महाराज की शिक्षाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर अटूट लंगर भी लगाया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने सभी से गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।

वहीं, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि हमीरपुर में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम सराहनीय हैं। उन्होंने आयोजन के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया।गौरतलब है कि गुरु नानक देव जी ने ‘नाम जपो, किरत करो और वंड छको’ का संदेश देकर समाज को सच्चाई, मेहनत, सेवा और समानता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्श आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

TAGGED: Hamirpur Guru Nanak Dev Ji Prakash Parv
Chandrika November 24, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जगत सिंह नेगी के बयान के विरोध में ऊना में युवा मोर्चा का प्रदर्शन, फूंका पुतला… इस्तीफे और माफी की मांग
Next Article सैनिकों पर टिप्पणी के विरोध में बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, मंत्री जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सैनिकों पर टिप्पणी के विरोध में बिलासपुर में भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन, मंत्री जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला

Ago

जगत सिंह नेगी के बयान के विरोध में ऊना में युवा मोर्चा का प्रदर्शन, फूंका पुतला… इस्तीफे और माफी की मांग

Ago

घंगरेट में युवाओं को बांटी वॉलीबॉल किट, खेल मैदान सुधारने का भी मिला आश्वासन

Ago

धर्मशाला में बनेगा कल्चरल इंस्टीट्यूट? पूर्व विधायक विशाल  ने INTACH के प्रयासों को सराहा, विरासत संरक्षण के लिए सहयोग का दिया भरोसा

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?