By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एसएमसी शिक्षकों के लिए कांग्रेस नेता का बड़ा एलान, सत्ता में आते ही बनाई जाएगी नियमितीकरण पॉलिसी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एसएमसी शिक्षकों के लिए कांग्रेस नेता का बड़ा एलान, सत्ता में आते ही बनाई जाएगी नियमितीकरण पॉलिसी
himachal

एसएमसी शिक्षकों के लिए कांग्रेस नेता का बड़ा एलान, सत्ता में आते ही बनाई जाएगी नियमितीकरण पॉलिसी

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/09/27 at 2:08 PM
Share

सचिन शर्मा, केलांग: प्रदेश में स्कूलों में सेवाएं दे रहे हजारों एसएमसी शिक्षकों को लेकर कांग्रेस की ओर से एक बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा है कि अगर प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आती है तो कांग्रेसी एसएमसी शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर पॉलिसी तैयार करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहे लाहौल स्पीति के शिक्षण संस्थानों को आज भी जहां शिक्षकों का इंतजार है। वहीं घाटी के अधिकतर स्कूलों में छात्रों के भविष्य की जिम्मेवारी एसएमसी शिक्षकों के हवाले ही है। एक तरफ सरकार जहां प्रदेश में उचित शिक्षा व्यवस्था का दावा करती है, वहीं इन दावों की हवा लाहौल स्पीति के स्कूलों में खुल रही है। सरकारी स्कूलों में नियमित शिक्षकों की कमी के चलते जहां छात्रों का पलायन पिछले लंबे समय से देखने को मिल रहा है, जो छात्र अभी घाटी के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे हैं उनमें से अधिकतर का भविष्य संवारने में जुटे घाटी के एसएमसी शिक्षकों को भी सरकार लगातार नजर अंदाज करती आ रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जहां स्कूलों में पीटीए के आधार पर रखे गए शिक्षकों को पूर्व की कांग्रेस सरकार ने नियमित कर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया था, वहीं वर्तमान समय में एसएमसी शिक्षकों के लिए किसी भी तरह की नियमितीकरण को लेकर पॉलिसी सरकार की ओर से नहीं बनाई जा सकी है। बात अगर यहां लाहौल स्पीति जिला की करें तो इस जिला में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में पिछले लंबे समय से एसएमसी के शिक्षक एक अहम भूमिका अदा कर रहे है। वही सरकार इनके इस महत्वपूर्ण कार्य को नजरअंदाज करते हुए इन्हें आज तक नियमित नहीं कर पाई है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं लाहौल स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने मीडिया को जारी अपने बयान में कहा है कि प्रदेश में अगर कांग्रेस की सरकार सत्ता में आती है तो उनका यह प्रयास रहेगा कि एसएमसी शिक्षकों को भी नियमित करने के लिए वग पॉलिसी बनाएंगे और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगे। रवि ठाकुर ने कहा है कि वे उन सभी एसएमसी शिक्षकों को ये वादा करते हैं कि उनके चुनाव जीतते ही व कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही जहां कांग्रेस हाईकमान से वह एसएमसी शिक्षकों के लिए पॉलिसी बनाने की बात प्रमुखता से उठाएंगे, वहीं उनके नियमितीकरण का मामले भी अंजाम तक पहुंचाएंगे।

रवि ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में जहां अधिकतर स्कूलों में आज भी शिक्षकों की भारी कमी चल रही है। वहीं दर्जनों पद आज तक भरे नहीं जा सके हैं । लिहाजा इन स्कूलों में जहां एसएमसी शिक्षक ही बच्चों के भविष्य को संवार रहे हैं, वहीं इनकी सेवाओं को भी नजरअंदाज करना गलत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही एसएमसी शिक्षकों को नियमितीकरण का तोहफा जरूर दिया जाएगा।

admin September 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शाहपुर कॉलेज में गद्दी छात्र संगठन के कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. जनकराज, छात्रों से कि यह अपील
Next Article 1 अक्टूबर को मनाली विधानसभा के दौरे पर आएंगे मुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

10-12 साल की सेवा के बाद भी नियमितीकरण नहीं, आईएमएस/एसडब्ल्यूएफ कर्मियों ने सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

Ago

शिमला पहाड़ी स्वाद महोत्सव: पाक कला प्रतियोगिता में 13 प्रतिभागी अगले चरण के लिए चयनित

Ago

पंचायती राज चुनावों में विजयी प्रतिनिधियों का सम्मान, देवेंद्र भुट्टो बोले—जनता ने भाजपा की नीतियों पर जताया विश्वास

Ago

जनगणना-2027: बिलासपुर में 16 जून से शुरू होगा घर-घर सर्वे, प्रशासन ने मांगा जनता का सहयोग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?