भावना, शाहपुर: राजकीय महाविद्यालय छतड़ी शाहपुर में गद्दी समुदाय के गद्दी छात्र संगठन के चौथे वार्षिक समारोह में न्यूरो सर्जन डॉ. जनकराज ने बतौर मुख्यस्तिथि शिरकत की। इस दौरान जहां जनकराज ने अपनी संस्कृति को कैसे संजोए रखना है इस पर छात्रों के साथ वार्ता लाप किया वहीं सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
डॉ. जनकराज ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपने समाज को जागृत करने के साथ-साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ अंतिम पायदान पर बैठे हर उस व्यक्ति, परिवार को मिले जो इसका पात्र है इसके लिए सब छात्र छात्राओं को समय देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में अपने-अपने गांव और क्षेत्रों में समाज को जागृत कर शत प्रतिशत मतदान कर नए-नए कीर्तिमान स्थापित करें, तभी सही अर्थों में लोकतंत्र मजबूती की ओर बढ़ेगा।
बता दे की डॉ. जनकराज ने इस बार भरमौर से चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश की ओर इन दिनों भरमौर दौरे पर है। अपने जनसपंर्क अभियान के तहत वह लोगों से मिल रहे है। इस कार्यक्रम में गद्दी समुदाय के कई गणमान्य व्यक्ति पूर्व बैंक अधिकारी गोपाल दास चूरैही, घनश्याम,कैप्टन शक्ति शर्मा(सेवानिवृत्त) छात्र संगठन के पदाधिकारी, संरक्षक मोनू राष्ट्रवादी एवं अजय बबली के साथ साथ समुदाय के संकड़ों छात्र मौजूद रहे।
