अनिल कुमार,किन्नौर:गवर्नमेंट सेंटर प्राइमरी स्कूल पूह में राजकीय प्राथमिक क्रीडा संघ खंड पूह की ओर से आयोजित चार दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य शांता कुमार नेगी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
चार दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में पूह खंड के 13 सेंटर के 300 छात्र-छात्राओं ने भाग ली। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मूरंग ऑल राउंडर के खिताब पर कब्जा किया। इस दौरान नौनिहालों को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य शांता कुमार नेगी ने कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य है ऐसे में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद जरुरी है। युवाओं को आज पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ-चढ कर भाग लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि खेल से जहां तनाव दूर होता है वहीं शारीरिक व मानसिक रूप से भी बच्चों को मजबूती मिलती है। बच्चे खेलों पर ज्यादा ध्यान देंगे तो नशे से भी दूर रहेंगे जिससे बच्चों का भविष्य बेहतर होगा। इस मौके पर शांता कुमार के साथ ग्राम पंचायत के प्रधान राजेश कुमार खांपा ,उप प्रधान दोर्जे चील, आनंद नेगी ,गुरमीत उपस्थित रहे।
