राकेश,ऊना: भारतीय जनता पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ और पूर्व कर्मचारियों का संयुक्त सम्मेलन 29 सितंबर को ऊना में आयोजन किया जा रहा है । इस सम्मेलन में पूर्व कर्मचारियों के साथ-साथ बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के सदस्य भाग लेंगे।
सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी प्रमुख नेताओं के उपस्थित होने की संभावना है । पूर्व कर्मचारी नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से पूर्व कर्मचारियों से संबंधित अधिकांश मांगें माने जाने पर सरकार का आभार जताया है ।
