सोलन/योगेश शर्मा: जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से सोलन शहर में रामलीला के पांचवे दिन राम बारात का आयोजन किया गया । जिसमें अंबाला से आए मुख्य कलाकारों ने झांकियों को प्रदर्शित किया। जगदंबा रामलीला मंडल के निर्देशक हरीश मारवाह ने बताया कि इस बार जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से विशेष राम बारात का आयोजन किया गया है । जिसमें अंबाला से आए कलाकार झांकियां प्रस्तुत करेंगे।
उन्होंने बताया कि इस बार राम बारात में दो बड़े रथों को शामिल किया गया है। राम के विवाह में इस बार ब्रह्मा विष्णु और महेश तीनों दिखाई देंगे। उन्होंने कहा कि यह बारात नरसिंह मंदिर सोलन से होते हुए लोअर बाजार और ओल्ड डीसी ऑफिस तक जाएगी। वहीं शाम के समय भंडारे का आयोजन भी जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से किया जा रहा है। बता दें कि इन दिनों शहर के गंज बाजार में रामलीला का आयोजन जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से किया जा रहा है। जिसमें रामलीला के विभिन्न दृश्यों को कलाकारों द्वारा प्रदर्शित किया जा रहा है। वहीं आज पांचवा दिन शहर में जगदंबा रामलीला मंडल की ओर से राम बारात का आयोजन किया गया है।
