अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हमीरपुर के गवारडू के पास आज सुबह एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य शिक्षक गंभीर रूप से घायल हुए है। यह हादसा उस समय हुआ जब सरकारी स्कूल में कार्यरत यह शिक्षक अपनी ड्यूटी के लिए स्कूल जा रहे थे। गवारडू के पास अचानक से इनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
कार सड़क से करीब 200 फ़ीट गहरी खाई में गिरी है। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से अध्यापकों को खाई से बाहर निकाला गया है। घयाल अध्यापक को इलाज के लिए टोनी देवी अस्तपाल ने भर्ती करवाया गया है। बता दें कि हादसा सुबह साढ़े आठ बजे के करीब हुआ है।
हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, शिक्षक की मौत
Leave a comment
Leave a comment
