By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: तंबाकू मुक्त समाज के लिए युवाओं ने निकाली जागरूकता रैली, दिसंबर तक चलेगा अभियान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > तंबाकू मुक्त समाज के लिए युवाओं ने निकाली जागरूकता रैली, दिसंबर तक चलेगा अभियान
himachalNews

तंबाकू मुक्त समाज के लिए युवाओं ने निकाली जागरूकता रैली, दिसंबर तक चलेगा अभियान

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/05 at 8:35 PM
Share

बिलासपुर/सुभाष-:युवाओं को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों से अवगत करवाने और समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। उपायुक्त ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नारे लगाकर लोगों को तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। अभियान के तहत दिसंबर माह तक जिलेभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान के प्रति जागरूक करना है। इसके साथ ही गांवों, स्कूलों और कॉलेजों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गांवों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। पंचायत सचिव द्वारा लाइसेंस जारी किए जा सकेंगे। बिना लाइसेंस कोई भी व्यक्ति तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं कर सकेगा। वहीं, प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी।डॉ. शर्मा ने कहा कि नियमों के अनुसार स्कूलों और कॉलेजों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री प्रतिबंधित है। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया जाएगा।

युवाओं को निशाना बना रही तंबाकू कंपनियां

सीएमओ ने कहा कि तंबाकू कंपनियां विशेष रूप से युवाओं को अपना ग्राहक बनाने का प्रयास करती हैं। ऐसे में अभिभावकों, शिक्षकों और समाज के जागरूक नागरिकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्होंने सभी से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को सिगरेट, बीड़ी, हुक्का और अन्य तंबाकू उत्पादों से दूर रखने के लिए प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे।

TAGGED: Bilaspur awareness rally for a tobacco-free society campaign
Chandrika November 5, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 32.57 ग्राम चिट्टे के मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अमृतसर से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
Next Article प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल, कृष्णा लैब की कथित 110 करोड़ की देनदारी पर सरकार से मांगा जवाब- भाजपा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विधानसभा में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण : रामपाल

Ago

धर्मशाला में घर के पास सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवती का अधजला शव, जांच शुरू

Ago

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?