राकेश, ऊना: भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश में बनाए जा रहे पार्टी के नए कार्यालय को लेकर सवाल कांग्रेस की ओर से खड़े किए गए हैं। वहीं अब कांग्रेस के सवालों पर पलटवार भाजपा की ओर से भी किया जा रहा है। कांग्रेस नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बीजेपी के नए भव्य कार्यालयों पर किए जा रहे खर्च को लेकर सवाल खड़े किए थे जिस पर बीजेपी के पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रमुख लखबीर लक्खी में जवाब देते हुए कहा है कि पार्टी के नेता विपक्ष पहले अपने गिरेबान में झांके।
उन्होंने कहा कि पहले कांग्रेस के कार्यालयों पर किए गए खर्च का ब्यौरा नेता विपक्ष भाजपा को दें। उन्होंने कहा कि बीजेपी पार्टी ने इन कार्यालयों पर पार्टी के बड़े नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के खून पसीने की कमाई एकत्र कर संयुक्त रूप से लगा कर खर्च किया है। उन्होंने इस दौरान नेता विपक्ष पर बौखलाहट में आने का भी आरोप लगाया है।
