मंडी/परी शर्मा: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर 15 अक्टूबर को जवाहर पार्क सुंदरनगर में स्वीप गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए गाने का लॉन्च उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने किया।
निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि 15 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र 27- सुंदरनगर के अंतर्गत जवाहर पार्क सुंदरनगर में स्वीप गतिविधि का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 5000 से 6000 बच्चों ने हिस्सा लिया।
बच्चों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विधानसभा क्षेत्र 27- सुंदरनगर के समस्त मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक किया गया साथ ही मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक करने के लिए एक गाना भी रिकॉर्ड किया गया है जिसका लॉन्च उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने किया। उन्होने कहा कि शत प्रतिशत मतदान की और मतदाता बढ़े इसको लेकर वोटरों को जागरू किया जा रहा है।
