सोलन/योगेश शर्मा: जिला सोलन में लगातार लंपी वायरस के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिला में अभी तक कुल 16,500 पशु वायरस से ग्रसित हुए हैं। जिसमें से जिला में अभी तक 10,700 पशु ठीक हो चुके है। वही जिला में 1350 पशुओ की वायरस से मृत्यु भी हो चुकी है। वहीं जिला में अभी 4500 मामले अभी भी एक्टिव है।
मीडिया को जानकारी देते हुए पशुपालन विभाग सोलन के असिस्टेंट डायरेक्टर जीवन पाल ने बताया कि लगातार पशुपालन विभाग द्वारा लोगों को लंपी वायरस के प्रति लगातार लोगो जागरूक भी किया जा रहा है। अभी तक जिला में करीब 22,000 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि तापमान में गिरावट आने के साथ लंपि वायरस के मामलों में कमी देखने को मिल रही है।
