सराज/परी शर्मा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी प्रचार के लिए हिमाचल आने वाले हैं। ये जानकारी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने सांझा की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सराज से नामांकन भरने की शुरूआत और जीत का सिलसिला शुरू हैं और हिमाचल में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि बाकी बची 6 सीटों पर भी जल्द प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नामाकंन भरने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि जयराम ठाकुर सराज से पांच बार विधायक बने है और छठी बार भी विधायक बनेगेें।
नाराज चल रहे नेताओं के सवाल के जवाब में ये कहा
टिकट न मिलने से नाराज चल रहे नेताओं के सवाल के जवाब में सुरेश कश्यप ने कहा कि कुछ लोगों को टिकट नहीं मिला है और जाहिर है कि नाराजगी रहती है लेकिन जब भाजपा की सरकार बनेगी तो कार्यक्षमता के आधार पर उन्हें संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बहुत स्कोप है। वही जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल आने को लेकर सावल किया तो उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षो में 10 प्रवास प्रधानमंत्री हिमाचल के कर चुके हैं और वे हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं। वे निश्चित रूप से हिमाचल में प्रचार करने आएंगे। इसके अलावा दो मंत्रियों के टिकट बदलने पर कश्यप ने कहा कि कई बार इस तरह के फैसले लेने पड़ते है।
