नालागढ़/जगत सिंह: नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक लखविंदर सिंह राणा कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा से नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट के लिए दावेदारी दिखाई थी। सुबह ही दिल्ली हाईकमान द्वारा काफी मंथन के बाद 62 उम्मीदवारों की सूची घोषित की गई। जिसमें नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से नालागढ़ से विधायक लखविंदर सिंह राणा को टिकट दी गई है और नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने के बाद विधायक लखविंदर सिंह राणा ने भाजपा हाईकमान का जहां आभार जताया है। वहीं नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर भारी बहुमत से जीत दर्ज करने का दावा किया है।
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी विचार हीन पार्टी है और उसका हिमाचल में कोई भी नामों निशान नहीं रह गया है। कांग्रेस पार्टी के नेता कांग्रेस की नीतियों से तंग आकर भाजपा पार्टी को ज्वाइन कर रहें हैं । उन्होंने कहा कि आने वाला समय भाजपा का है । उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के समय में रिकॉर्ड तोड़ विकास हुआ है और इस विकास के माध्यम से जनता भाजपा पर विश्वास कर रही है और एक बार फिर भाजपा प्रदेश में भारी बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी । उन्होंने कहा कि रुके हुए विकास कार्य को करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
