By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप
himachalpoliticalpolitical

कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/07/15 at 9:59 AM
Share

संजीव महाजन

नूरपूर : प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर सरकारी बस सेवा की सहूलियत देने का आए दिन कागजी दम तो भर रही है जबकि धरातल पर सरकार से कमाऊ रूट भी नहीं संभाले जा रहे है। यह आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवम नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने वीरवार को पत्रकार वार्ता के दौरान लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन परिवहन मंत्री स्व जी एस बाली और उनके अथक प्रयासों से नूरपुर से दिल्ली के लिए रात्रि वोल्वो बस सेवा का प्राविधान करवाया था जोकि नूरपुर से दिल्ली के लिए चलती थी फिर इस सेवा को डलहौजी से दोपहर तीन बजे चलाकर शाम सात बजे नूरपुर से दिल्ली के लिए चलाया गया था जो कि एक बहुत अच्छा रुट और सरकार के लिए कमाऊ पूत था  लेकिन पिछले दो दिनों से एकाएक उक्त बस सेवा को बन्द कर सुविधा से महरूम कर दिया गया है जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

महाजन ने कहा कि वर्तमान सरकार इस कमाऊ रूट को चलाने में हाथ खड़े क्यों कर रही है यह बात समझ से परे है जबकि यह बस सेवा सरकार के लिए प्रतिमाह लाखों की कमाई दे रही थी । महाजन ने कहा कि उक्त वोल्वो बस अब पालमपुर स्थांतरित करने का कुचक्र चलाया जा रहा है जोकि क्षेत्रीय लोगों के साथ नाइंसाफी है जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बेहतर तो यह था कि सरकार पालमपुर से अन्य बस को चलाती लेकिन ऐसा न करके यहां के लोगों की सुविधा को छीनने का कार्य किया है । महाजन ने कहा कि उक्त बस सेवा डलहौजी से प्रतिदिन दोपहर बाद तीन बजे चलकर शाम सात बजे नूरपुर पहुंचती थी और यहां से दिल्ली के लिए रवाना होती थी जिसमें क्षेत्र के लोग और अधिकतर संख्या में युवा , कारोबारी वर्ग इस बस सेवा का लाभ लेते थे लेकिन एकाएक इस रुट को बन्द करने से क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है । इस बस सेवा के बन्द होने से न केवल चम्बा , डलहौजी  बल्कि नूरपुर , ज्वाली , फतेहपुर , इंदौरा , जसबां और ऊना क्षेत्र  से दिल्ली में आने जाने वाले यात्रियों को भी महरूम होना पड़ रहा है।

महाजन ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी कि वह इस विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर उक्त रुट की बस सेवा को बहाल किया जाए ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े । महाजन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नूरपुर के अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी बस सेवा की सुविधा प्रदान की गई थी लेकिन वर्तमान में अनेक ग्रामीण क्षेत्रों की यह सुविधा अरसे से बन्द कर दी गई हैं जिससे पता चलता है कि सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि जनता के प्रति कितने संवेदनशील होकर कार्य कर रहे हैं । उधर आर एम पठानकोट सुभाष धनोत्रा ने बताया कि मुख्य कार्यालय शिमला के आदेश पर बोल्वो बस को पालमपुर स्थांतरित किया गया है फिलहाल उक्त रुट पर वोल्वो बस सेवा बन्द है ।

TAGGED: congress, Himachal pardesh, nurpur
admin July 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धौलासिद्ध प्रोजेक्ट में एसजेवीएन ने किया कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन, जल्द कार्रवाई करे प्रशासन: अभिषेक राणा 
Next Article अधिकारी विभिन्न योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाएं-हरीश शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

गोहर में रहस्यमयी गुमशुदगी, 11 माह की बेटी व 13 वर्षीय ननद को साथ लेकर महिला लापता

Ago

मोईन गांव में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ago

पहले से झेल रहे गैस की किल्लत की मार, अब कमर्शियल गैस के बढे दामों ने किया ढ़ाबा संचालकों को परेशान

Ago

धर्मशाला नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने व्यक्त किया विश्वास

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?