By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धौलासिद्ध प्रोजेक्ट में एसजेवीएन ने किया कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन, जल्द कार्रवाई करे प्रशासन: अभिषेक राणा 
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > धौलासिद्ध प्रोजेक्ट में एसजेवीएन ने किया कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन, जल्द कार्रवाई करे प्रशासन: अभिषेक राणा 
himachalpoliticalpolitical

धौलासिद्ध प्रोजेक्ट में एसजेवीएन ने किया कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन, जल्द कार्रवाई करे प्रशासन: अभिषेक राणा 

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/07/15 at 8:04 AM
Share

हमीरपुर, 15 जुलाई  : धौलासिद्ध जल विद्युत प्रोजेक्ट में चल रही धांधली के खिलाफ कार्रवाई के संदर्भ में आज हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष एवं प्रवक्ता अभिषेक राणा ने हमीरपुर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के साथी और प्रोजेक्ट से प्रभावित क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। अभिषेक ने कहा कि एसजेवीएन और ऋत्विक कंपनी लोगों के साथ किए कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन कर रही हैं। यदि प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की जाती है तो प्रोजेक्ट के खिलाफ धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।

अभिषेक ने बताया कि धौलासिद्ध प्रोजेक्ट में रोजगार के मसले पर नादौन थाने में एक आरटीआई भी डाली गई थी, जिसके माध्यम से पता चला कि प्रोजेक्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों के 140 लोग काम कर रहे हैं और प्रभावित क्षेत्र से आने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है। जबकि कॉन्ट्रैक्ट में तो प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को 100 फीसदी रोजगार देने का वादा किया गया था। आरटीआई से यह स्पष्ट है कि एसजेवीएन और ऋत्विक कंपनी द्वारा कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन कर धौलासिद्ध प्रोजेक्ट में बाहर के लोगों को तवज्जो दी जा रही है और स्थानीयों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

अभिषेक ने कहा कि धौलासिद्ध प्रोजेक्ट के लिए जमीन देने वाले लोगों का शोषण हो रहा है। जयराम सरकार पहले ही प्रदेशवासियों को रोजगार देने में असमर्थ है, ऐसे में यदि बाहरी राज्यों के लोगों को यहां रोजगार दिया जाएगा तो स्थानीय लोग कहां जाएंगे? प्रशासन को ज्ञापन दे दिया गया है, अब इस पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो आने वाले समय में स्थानीयों के साथ मिलकर प्रशासन और धौलासिद्ध प्रोजेक्ट के खिलाफ धरना प्रदर्शन का रास्ता अपनाया जाएगा।

TAGGED: Abhishek Rana, Dhaulasiddha project, SJVN violated contract
admin July 15, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सूरत नेगी ने किया किन्नौर में बन रहे करच्छम से रिकांग पिओ शिल्टी सड़क सम्पर्क मार्ग का निरीक्षण
Next Article कांग्रेस अध्यक्ष अजय महाजन ने प्रदेश सरकार पर लगाए आरोप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

गोहर में रहस्यमयी गुमशुदगी, 11 माह की बेटी व 13 वर्षीय ननद को साथ लेकर महिला लापता

Ago

मोईन गांव में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ago

पहले से झेल रहे गैस की किल्लत की मार, अब कमर्शियल गैस के बढे दामों ने किया ढ़ाबा संचालकों को परेशान

Ago

धर्मशाला नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने व्यक्त किया विश्वास

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?