By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धूमल बोले- हिमाचल में भाजपा मिशन रिपीट करके इतिहास रचेगी इसमें अब कोई शक नहीं
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > election > धूमल बोले- हिमाचल में भाजपा मिशन रिपीट करके इतिहास रचेगी इसमें अब कोई शक नहीं
electionhimachalpolitical

धूमल बोले- हिमाचल में भाजपा मिशन रिपीट करके इतिहास रचेगी इसमें अब कोई शक नहीं

admin
admin 4 Min Read
Updated 2022/10/28 at 4:16 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की ओर से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने के बाद भाजपा में टिकट कई चाह रखने वाले कार्यकर्ता और नेता बगावत पर उतर आए हैं। इन नेताओं और कार्यकर्ताओं को मनाने में बीजेपी जुट गई है जिससे विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को ना मिले और सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरे। वहीं पार्टी से बागी हुए लोगों को मनाने की बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान शुरू करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि टिकट ना मिलने को लेकर जो कुछ एक लोग नाराज हो गए हैं, उन्हें मनाने के लिए पार्टी अपने स्तर पर काम कर रही है और उम्मीद है कि शनिवार को नाम वापस लेने की तय सीमा से पहले ही इन लोगों को मना लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी के असली और वफादार कर्मठ कार्यकर्ता है, वह पार्टी के हित में नाम वापस लेकर बैठ जाएंगे। धूमल ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में अपना चुनाव प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। वह जगह-जगह नुक्कड़ जनसभाएं कर रहे हैं। उनके साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी चल रहे हैं। मैं मिशन रिपीट को लेकर लोगों से वोट अपील करके एक बार फिर से भाजपा की सरकार को सत्ता में लाने के लिए डट गए हैं।

पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जिस पार्टी की सरकार सत्ता में आ रही होती है उसमें कुछ लोग टिकट की चाहत लिए होते हैं। सब को टिकट नहीं दिया जा सकता है। स्वाभाविक है कि कुछ लोग इसे लेकर नाराज भी हो जाते हैं लेकिन इन्हें मनाने का पार्टी पूरा काम कर रही है और उम्मीद है कि ऐसे लोग पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में कल तक बैठ जाएंगे। धूमल ने कहा कि हिमाचल में भाजपा मिशन रिपीट करके इतिहास रचेगी इसमें अब कोई शक नहीं है। 30 अक्टूबर को प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की बड़ी जनसभाएं महोने जा रही है जिसमें केंद्रीय नेता शिरकत करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव को लेकर एक बार फिर से हिमाचल आ रहे हैं और यहां बड़ी रैलियां होंगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में भी एक बड़ी रैली होगी जिसे ऐतिहासिक बनाया जाएगा। धूमल ने कहा कि वर्ष 2017 में पार्टी की जो हार हुई थी उसे अब कार्यकर्ता जीत में बदलने में लगे हुए हैं और चुनाव परिणाम आने के बाद से ही कार्यकर्ता सजग हो गए थे ओर इस बार कैप्टेन रणजीत सिंह की जीत का परचम लहराएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक सैनिक को यहां से मैदान में उतारा है जो इस बार इतिहास रचेगा। धूमल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने डबल इंजन के रूप में जो विकास हिमाचल का किया है वह अभूतपूर्व है और लोग इसी विकास के नाम पर भाजपा को वोट देंगें। पार्टी का हर कार्यकर्ता अब घर से निकलकर चुनावी रण क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए डट गया है।

TAGGED: BJP, himachal, Prem Kumar Dhumal
admin October 28, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article Watch Video: कौल नेगी पर लगे गलत सर्टिफिकेट देने के आरोप, कांग्रेस ने खड़े किए सवाल
Next Article नए लोगों को है प्रचार की जरूरत, मेरा तो 5 सालों से सुजानपुर में चल रहा तीसरा रिवीजन: राजेंद्र राणा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बारिश में भी नहीं थमी आस्था: चिंतपूर्णी मंदिर में भक्तों की भीड़, बाजार में सन्नाटा

Ago

बिलासपुर में तूफान-बारिश का कहर, पेड़ गिरने से कई रास्ते बंद

Ago

ऊना में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों के चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Ago

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?