सचिन शर्मा, मनाली: पर्यटन नगरी मनाली में सोमवार से विंटर कार्निवाल का आगाज हो गया हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधिवत रूप से पांच दिवसीय विंटर कार्निवाल का आगाज़ किया। 2 जनवरी से लेकर 6 जनवरी तक मनाए जाने वाले इस विंटर कार्निवल का शुभारंभ मनाली की अधिष्ठ देवी मां हिडिंबा के दरबार में पूजा अर्चना कर किया गया । इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न महिला मंडलों ओर देश के अलग-अलग जगहों से कार्निवाल परेड में भाग लेने आए प्रतिभागियों की झांकियों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।
मनाली में अगले पांच दिनों तक जहां देश के अलग- अलग राज्यों की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, वहीं इस दौरान विंटर क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न महिला मंडलों ओर देश के अलग अलग जगहों से कार्निवाल परेड में भाग लेने आए प्रतिभागियों की झांकियों को हरि झंडी दिखाने के बाद पैदल ही मॉल रोड़ की विंटर कार्निवल परेड़ के साथ चल पडे।
विंटर कार्निवाल में बतौर मुख्यतिथि आए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आज माता हिडिंबा के दरबार में पूजा अर्चना कर विंटर कार्निवाल का शुभारंभ किया गया हैं। उन्होंने कहा कि विंटर कार्निवाल सर्दियों में होने वाला एक खास त्यौहार है और इसमें महिलाओं की भूमिका अहम रहती हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में इसे और अच्छी तरह से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनाली सबसे सुदंर पर्यटन स्थलों में से एक है और मनाली के लोग काफी भोले-भाले हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यंहा पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
