By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार का हमीरपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, भाजपा को लेकर कही ये बात
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार का हमीरपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, भाजपा को लेकर कही ये बात
political

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार का हमीरपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, भाजपा को लेकर कही ये बात

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/02 at 3:57 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का समोवार को पहली बार अपने गृह जिला हमीरपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय जनता ने भव्य तरीके के साथ स्वागत किया। हमीरपुर जिला कांग्रेस की ओर से हमीरपुर जिला की सीमा उखली से लेकर हमीरपुर बाजार तक जगह-जगह सुनील बिट्टू का कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत करते हुए पटाखे फोड़े गए। वहीं लड्डू बांट कर कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी का इजहार किया।
हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने भी सुनील बिट्टू का उखली में भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, प्रदेश प्रवक्ता नरेश ठाकुर, जिला प्रवक्ता रोहित शर्मा व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान भोटा चौक से लेकर गांधी चौक हमीरपुर तक रैली भी निकाली गई जिसमें सुनील शर्मा बिट्टू का अभिनंदन किया गया। गांधी चौक पर रैली के दौरान सुनील शर्मा बिट्टू ने जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहले दिन से ही विकास की राजनीति शुरू की है और हमीरपुर जिला सहित प्रदेश में एक समान विकास करवाया जाएगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बताया बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेवारी सौंपी हैं जिसके लिए वे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं । उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे ताकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की ओर से लोगों को बेहतरीन सुविधाएं दी जा सके।
वहीं प्रदेश में भाजपा के मिशन लोटस व पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिए गए बयानों पर भी सुनील बिट्टू ने पलटवार करते हुए कहा की कांग्रेस के विधायक एकजुट हैं, क्योंकि सुखविंदर सिंह सुक्खू का युग शुरू हो चुका हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के अच्छे कामों से ध्यान भंग करने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। उनका मकसद मात्र जनता को गुमराह करना हैं।
TAGGED: Chief Minister, hamirpur, political advisor
admin January 2, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मनाली में विंटर कार्निवाल का आग़ाज़,स्थानीय महिला मंडलों व देश के अन्य राज्यों से आए कलाकार ले रहे भाग
Next Article विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने किया मेडिकल कॉलेज हमीरपुर का दौरा , अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में बड़ा राजनीतिक बदलाव: टीका बणी के करीब 50 परिवारों ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में हुए शामिल

Ago

कांग्रेस में नेतृत्व, संगठन और सरकार के बीच तालमेल खत्म: भाजपा

Ago

नाहन में भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली.. डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला

Ago

जनजातीय बजट में कटौती पर पूर्व मंत्री मारकण्डा का हमला, विकास कार्य प्रभावित होने का आरोप

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?