बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -थाना सदर पुलिस ने एक ऑल्टो कार से 1 किलो 804 ग्राम चरस बरामद की है। चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे पर थाना सदर पुलिस की टीम ने शनिवार को गाड़ियों की चेकिंग के लिए नाकाबंदी की थी। जैसे ही मनाली की ओर से एक ऑल्टो गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया तो चालक पुलिस टीम को देख कर हड़बड़ा गया और गाड़ी को भगाने की कोशिश करने लगा, लेकिन नाकाम रहा । गाड़ी में 3 व्यक्ति बैठे हुए थे , जब पुलिस टीम ने गाड़ी की चेकिंग की तो गाड़ी से एक बैैग बरामद हुआ। इसे खोलने पर इसमे भारी मात्रा मे चरस पाई गई । जब इसका वजन किया गया तो 1 किलो 804 ग्राम चरस पाई गई । पुलिस ने 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है । जिसमे पहले व्यक्ति की पहचान माया दास गांव तपरूवाई कुल्लू , लाभ चंद गांव दारला कुल्लू, अमित कुमार गांव पथाला कुल्लू के रूप मे हुईं है।
नशे का कारोबार करने वालों को नही जाएगा छोड़ा
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राज कुमार ने बताया कि पुलिस को एक ओर बड़ी कामयाबी मिली है । भारी मात्रा मे चरस बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को नही छोड़ा जाएगा ।
