By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: कांग्रेस सरकार करेगी प्रदेश की कायापलट, विकास में जनजातीय क्षेत्र बनेंगे नंबर वन: जगत सिंह नेगी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > कांग्रेस सरकार करेगी प्रदेश की कायापलट, विकास में जनजातीय क्षेत्र बनेंगे नंबर वन: जगत सिंह नेगी
himachalpolitical

कांग्रेस सरकार करेगी प्रदेश की कायापलट, विकास में जनजातीय क्षेत्र बनेंगे नंबर वन: जगत सिंह नेगी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/22 at 4:47 PM
Share
अनिल कुमार,किन्नौर: वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों को विकास के मामले में नंबर वन बनाएगी। पिछली सरकार के कार्यकाल में जनजातीय क्षेत्र के साथ विकास के मामले में पक्षपात हुआ था। यह बात राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने रविवार को जिला किन्नौर के भावानगर में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की कायाकल्प होगी। कांग्रेस कि 10 गारंटियों पर कार्य जारी है और सभी को चरणबद्ध तरीके से पूरा भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पहली ही कैबिनेट बैठक में ओपीएस को मंजूरी दी हैं और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने के लिए संसाधन जुटाए जा रहे हैं। इसी प्रकार, प्रदेश की 18-60 वर्ष की पात्र महिलाओं को 1500 प्रति माह मुहैया करवाने के लिए भी सब कमेटी बनाई गई है जो 30 दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत करेगी।
उन्होंने बताया की जनता को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को नौ-तोड़ का अधिकार दिलाना भी प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हैं। जगत सिंह नेगी ने कहा की हिमाचल प्रदेश को फल राज्य में विकसित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सेब का उचित मूल्य ओर गुणवत्ता को बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी उमेश नेगी ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। वहीं उपायुक्त किन्नौर सुरेंद्र सिंह राठौर, उपमंडल  दंडाधिकारी निचार बिमला वर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर शशांक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व जिला कांग्रेस कमेटी ओर निचार खड़ कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
किन्नौर के लोगों की समस्याओं को किया जाएगा दूर
जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर के लोगों की समस्याओं को तेजी से समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिला को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुदृढ़ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार को समाप्त किया जाएगा। इसी दिशा में ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली विकसित करने के भी प्रयास किए जाएंगे।
TAGGED: congress, Development, Kinnaur, transformed, tribal
admin January 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पुलिस ने एक ऑल्टो कार से बरामद की 1किलो 804 ग्राम चरस
Next Article पर्यटन नगरी मनाली में बर्फबारी के बाद उमड़ रही पर्यटकों की भीड़,सोलंगनाला में कर रहे बर्फ का दीदार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?