बीबीएन / जगत सिंह – नालागढ़ में चोरी की बढ़ती हुई वारदातों को देखते हुए एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल व एसपी बद्दी मोहित चावला समेत अन्य पुलिस अधिकारी मैदान में उतरे। नालागढ़ बाजार में भ्रमण कर बाजार के लोगों व व्यापारियों से मिल कर सुझाव लिया गया व बाजार में सीसीटीवी कैमरा कहां और किस दुकान में स्थापित किए गए है उस के बारे निरीक्षण किया गया। हैरानी की बात यह रही कि जिला कैप्टन गली गली घूम रहे थे लेकिन लोगों की नाकामी इस प्रकार देखने को मिली की कई व्यापारी एसपी बद्दी मोहित चावला को सुझाव देना तो दूर समस्या बताने भी अपनी दुकानों से बाहर नहीं निकले।
इसी मौके पर एसपी बद्दी से व्यापारी और नगर परिषद नालागढ़ के पार्षद महेश गौतम ने चर्चा की व एसपी बद्दी के साथ भ्रमण कर नालागढ़ बाजार व शहर में आ रही समस्या के बारे बताया। उन्होंने शहर में बढ़ते नशे व चोरी के मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक मोहित चावला व एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंघल से नालागढ़ शहर के गुप्त मार्गों व शहर मुख्य जगहों को बद्दी बरोटीवाला की तरह ही तीसरी आंख के घेरे में रखने के लिए 10 लाख रुपए प्रशासन को सीसीटीवी कैमरे के लिए देने की भी बात कही ताकि नालागढ़ को सुरक्षित बनाया जा सके।
बद्दी बरोटीवाला के बाद अब नालागढ़ पर नजर
एसपी बद्दी मोहित चावला ने बताया की नालागढ़ हेरिटेज बाजार है। उन्होंने कहा कि अब पुलिस का सारा ध्यान नालागढ़ क्षेत्र की ओर लगा है। प्रशसन, पुलिस और पार्षद मिलकर यहां कैमरे स्थापित करें। उन्होंने कहा कि वह बाजार के व्यापारियों से भी मिले और उनकी समस्याएं भी सुनी। बता दे कि दौरे के दौरान नालागढ़ क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे की कमी पाई गई है।
