बीबीएन / जगत सिंह – नालागढ़ के एक निजी होटल में एक्सपोर्ट इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य संसदीय सचिव व दून से विधायक राम कुमार चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
बैठक में आईपीसी इंडिया ने बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सहयोग से हिमाचल प्रदेश में उद्योग के लिए ईईएस एक्ट सेक्टर में क्षमता निर्माण कार्यक्रम और वैश्विक व्यापार अवसर पर एक सत्र का आयोजन किया गया। 16 मार्च से लेकर 18 मार्च तक चेन्नई में आयोजित होने वाले ईईपीसी एक्ट में भाग लेने के अवसर का उपयोग कैसे करें और ईईपीसी सदस्य होने का लाभ उठाए।
राजीव अग्रवाल संयोजक बद्दी चैप्टर ईईपीसी इंडिया ने इस बात पर जोर दिया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से निर्यात कैसे लाभान्वित हो सकता है। उन्होंने ईईपीसी इंडिया का हाथ पकड़कर आगे बढ़ने की बात कही है। उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए मुख्य संसदीय सचिव रामकुमार चौधरी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अच्छे कदम उठा रही है।
