बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर राम पाल एवं कार्यालय की निरीक्षण टीम द्वारा कन्दौर, हरलोग, तल्याना, चलैली, कुठेडा, त्रिफालघाट, बम्म आदि क्षेत्रों में वाहनों का औचक निरीक्षण किया गया । जिन बसों में क्षमता से अधिक बिठाई गयी सवारियों एवं सवारियों को टिकट न दिए जाने वाली स्टेज कैरिज बसों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया और मोटर वाहन अधिनियम के तहत पाए गए दोषियों के चालान भी किए गये । जिसमे कि 12 स्टेज कैरिज बसें, 2 प्राइवेट स्कूल बसें, एक गुड्स वाहन शामिल है। इस सन्दर्भ में कुछ दिनों से आम जनता की ओर से कार्यालय में शिकायते प्राप्त हो रही थी
इसके अतिरिक्त प्राप्त शिकायत के आधार पर उपरोक्त क्षेत्र में अनधिकृत रूप से चल रहे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल एवं प्राइवेट स्कूल बसों का भी औचक निरीक्षण किया गया । क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर द्वारा सभी वाहन मालिकों चालकों/परिचालकों को विशेष रूप से हिदायतें दी गई कि भविष्य में स्टेज कैरिज बसों में ओवर लोडिंग न हो ओर सभी सवारियों की सुरक्षा के मदेनजर सभी को बसों में टिकट देना सुनिशित करें।
