By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आईटीआई भवन और उठाऊ पेयजल योजना का किया लोकार्पण
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आईटीआई भवन और उठाऊ पेयजल योजना का किया लोकार्पण
himachal

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आईटीआई भवन और उठाऊ पेयजल योजना का किया लोकार्पण

Chandrika
Chandrika 10 Min Read
Updated 2026/11/25 at 9:19 PM
Share

शिमला -:शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार कर युवाओं को घर-द्वार के समीप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।शिक्षा मंत्री ने आज कोटखाई तहसील के प्रगति नगर प्रवास के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एबीवीजीआईईटी) में 10.62 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) भवन तथा 1.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन कर इन्हें जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रगति नगर स्थित संस्थान में बीते कुछ वर्षों के दौरान शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार हुआ है। नवंबर 2023 में लगभग 73 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकासात्मक कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए गए थे। इनमें 26 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बीटेक विंग भवन तथा 1.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का उद्घाटन शामिल था। इसके अतिरिक्त लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से पॉलिटेक्निक विंग भवन का शिलान्यास किया गया था।उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में 40 लाख रुपये की लागत से खेल परिसर तथा 1.50 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य द्वार एवं परिसर के लैंडस्केप विकास का कार्य पूरा किया गया। इन सुविधाओं से संस्थान का आधारभूत ढांचा मजबूत हुआ है और विद्यार्थियों को अध्ययन, प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों के लिए बेहतर वातावरण मिला है।

तकनीकी शिक्षा में नए विकल्पों से बढ़ी विद्यार्थियों की संख्या

रोहित ठाकुर ने कहा कि संस्थान में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ रोजगार की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए शैक्षणिक पाठ्यक्रम भी शुरू किए गए हैं।उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 के बाद आईटीआई विंग में मैकेनिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल, इंजीनियरिंग कॉलेज विंग में सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक तथा पॉलिटेक्निक विंग में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पाठ्यक्रम आरंभ किया गया। इसके अतिरिक्त वर्ष 2023 में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन में डिप्लोमा पाठ्यक्रम को दोबारा शुरू किया गया।उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के परिणामस्वरूप संस्थान में विद्यार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2022 में तीनों विंग में विद्यार्थियों की कुल संख्या लगभग 950 थी, जो अब बढ़कर 1500 से अधिक हो गई है।

छात्रावास और आवासीय भवनों का निर्माण जल्द पूरा करने के निर्देश

शिक्षा मंत्री ने बताया कि संस्थान में लगभग 8.50 करोड़ रुपये की लागत से बालक छात्रावास तथा लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से टाइप-IV आवासीय भवन संख्या-2 का निर्माण प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।उन्होंने कहा कि संस्थान प्रबंधन द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बॉयज हॉस्टल एवं आवासीय कॉलोनी का निर्माण कार्य 31 मार्च 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए।

कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय स्थापना की प्रक्रिया तेज

रोहित ठाकुर ने कहा कि कोटखाई क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय के निर्माण से संबंधित निविदा प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। तकनीकी निविदा 1 दिसंबर, 2026 को तथा वित्तीय निविदा संभावित रूप से 15 दिसंबर, 2026 को खोली जाएगी।उन्होंने बताया कि इस संबंध में शिलान्यास की जानकारी भी मांगी गई है तथा दिसंबर 2026 में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किए जाने की संभावना है।

कोटखाई और गुम्मा में शिक्षा सुविधाओं पर खर्च हो रहे 100 करोड़ रुपये

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोटखाई एवं गुम्मा सहित आसपास के क्षेत्रों में शैक्षणिक आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनमें महाविद्यालयों के भवन निर्माण, विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तथा मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य शामिल हैं।उन्होंने बताया कि क्षेत्र के पांच उच्च विद्यालयों के भवन निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाई जा चुकी है। सरकार विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने देगी और संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि डीएवी कॉलेज कोटखाई में 25 वर्षों के बाद वर्तमान प्रदेश सरकार ने आठ पद स्वीकृत किए हैं। इनमें एक प्रधानाचार्य तथा सात शिक्षण स्टाफ के पद शामिल हैं।

गुम्मा स्कूल को सीबीएसई से जोड़ने पर होगा विचार

रोहित ठाकुर ने गुम्मा विद्यालय को सीबीएसई प्रणाली से जोड़ने की संभावनाओं पर कहा कि प्रदेश में 147 विद्यालयों को सीबीएसई प्रणाली के अंतर्गत लाने की पहल की गई थी, जिसमें गुम्मा विद्यालय भी शामिल था। हालांकि, भवन निर्माण एवं पर्याप्त आधारभूत सुविधाओं के अभाव में इस दिशा में अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी।

उन्होंने कहा कि विद्यालय का भवन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। इसके पश्चात विद्यालय को सीबीएसई से जोड़ने के विषय पर आगे विचार किया जाएगा।

विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, बोले- मेहनत का कोई विकल्प नहीं

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। व्यक्ति अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से ही निर्धारित लक्ष्य तक पहुंच सकता है।उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण से प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश और प्रदेश का भविष्य है तथा आज उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों का सदुपयोग कर विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और कौशल को निखारना चाहिए।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और यह प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है। प्रदेश सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी कंप्यूटर, इंजीनियरिंग, तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदेश में ही उपलब्ध हों।

रोहित ठाकुर ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है और युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा एवं कौशल देश की सबसे बड़ी पूंजी है। ऐसे में युवाओं को पारंपरिक शिक्षा के साथ कौशल विकास पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बन सकें।

आधुनिक शिक्षा के साथ लोक संस्कृति का संरक्षण भी जरूरीशिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक शिक्षा एवं तकनीकी प्रगति के साथ अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखना भी आवश्यक है।उन्होंने कहा कि स्थानीय लोक कला एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हमारी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान की परिचायक हैं। नई पीढ़ी का दायित्व है कि वह अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रहे और इस विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाए।

छह माह में पूरा होगा विद्यालय भवन का निर्माण कार्य

शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के निर्माणाधीन भवन का कार्य आगामी पांच से छह माह में पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उससे निर्धारित समयावधि में इसे पूरा करने की उम्मीद है। भवन तैयार होने के बाद वह पुनः विद्यार्थियों के बीच आकर नई सुविधाओं का शुभारंभ करेंगे।उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में इस विद्यालय में विकासात्मक कार्यों पर 85 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।

रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल शैक्षणिक भवनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि शिक्षण संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों से सुसज्जित करना है। एबीवीजीआईईटी प्रगति नगर सहित कोटखाई क्षेत्र में किए जा रहे विकासात्मक कार्य इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।इस दौरान शिक्षा मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप 15 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

TAGGED: Shimla education minister
Chandrika November 25, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुमन भारती शर्मा का भाजपा पर पलटवार…हिमाचल के हितों के लिए लड़ना तानाशाही है तो मुख्यमंत्री को मंजूर: सुमन भारती
Next Article धर्मपुर में अवैज्ञानिक कटिंग ने उजाड़ा परिवार का आशियाना, कंपनी की लापरवाही से मकान का हिस्सा ढहा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भाजपा ने मुख्यमंत्री के चार साल के कार्यकाल पर उठाए सवाल, आलाकमान से जवाब मांगने की कही बात

Ago

हिमाचल के अस्पतालों में डिजिटल व्यवस्था होगी मजबूत, एचएमआईएस से एक क्लिक पर खुलेगा मरीजों का पूरा मेडिकल रिकॉर्ड

Ago

‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’ में पंजीकरण का मौका, 30 नवंबर अंतिम तिथि…विजेताओं को मिलेंगे लाखों रुपये के नकद पुरस्कार

Ago

पीडीएस डिपो संचालकों को हिमाचल सरकार की बड़ी सौगात, एपीएल का कमीशन 70 से बढ़ाकर 100 रुपये 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?