By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मणिकर्ण की घटना पर कारवाई करे सरकार , युवाओं ने राज्यपाल व राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मणिकर्ण की घटना पर कारवाई करे सरकार , युवाओं ने राज्यपाल व राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
himachalNews

मणिकर्ण की घटना पर कारवाई करे सरकार , युवाओं ने राज्यपाल व राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/03/09 at 7:40 PM
Share

कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा- जिला कुल्लू के मणिकर्ण में रविवार के समय जो मारपीट की घटना सामने आई है। उससे पूरे घाटी में दहशत का माहौल बना हुआ है। ऐसे में प्रदेश सरकार को इस मामले में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और ऐसे शरारती तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। यह मांग जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में रोष रैली को संबोधित करते हुए स्थानीय युवा जितेंद्र राजपूत ने की।

मणिकर्ण में स्थानीय लोगों के साथ मारपीट मामले को लेकर वीरवार को ढालपुर में दर्जनों युवाओं के द्वारा एक रैली निकाली गई तथा डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति व राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिए। ताकि किसी की धार्मिक भावना को ठेस न पहुंचे। वही, प्रदेश के कुछ नेताओं के द्वारा इस मामले को अफवाह बताया गया। अगर यह अफवाह थी तो वहां पर इतनी गाड़ियों के शीशे किसने तोड़े और नैना माता ब भगवान श्री राम के मंदिर में बोतल और पत्थर कहां से आए। ऐसे में उन नेताओं को भी पहले मामले की जांच करनी चाहिए थी और उसके बाद बयान जारी करना चाहिए था।

जितेंद्र राजपूत ने कहा कि बीते साल के अगर बात करें तो जिला कुल्लू के मनाली व लाहौल में भी बाहरी राज्यों से आकर पर्यटकों के द्वारा हुड़दंग मचाया गया और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। लेकिन उसके बाद भी प्रशासन व सरकार ने कोई सबक नहीं लिया है। ऐसे में अब जिला कुल्लू के युवा मांग करते हैं कि प्रदेश के प्रवेश द्वार पर ही सभी वाहनों की जांच की जाए और पर्यटक के पास कोई हथियार पाया जाता है तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो सके। वही, स्थानीय युवक गौरव, आशीष शर्मा का कहना है कि घटना के बाद स्थानीय भी खासा रोष है और यहां पर पर्यटन की दृष्टि से राज्यों से हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। ऐसे में सभी लोगों का आपसी सद्भाव बना रहे। इस दिशा में सरकार को गंभीरता से कदम उठाना होगा।

TAGGED: Kullu manikarn issue
Chandrika March 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 13 मार्च को पूरे हिमाचल से आए हस्ताक्षर राज्यपाल को सौंपेगा विधायक दल
Next Article अखाड़ा बाजार में फाग मेले के समापन अवसर पर महिलाओं ने डाली कुल्लवी नाटी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पालमपुर में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर विज्ञान और नवाचार को मिला बढ़ावा

Ago

पत्नी के धक्के से गिरे बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Ago

चताडा जिला परिषद वार्ड में भाजपा प्रत्याशी अनु ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस सरकार पर साधे निशाने

Ago

चम्बा जिला जेल में खूनी बवाल, कैदी ने वार्डरों पर किया जानलेवा हमला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?