By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार और 2027 चुनावी तैयारियों पर जोर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार और 2027 चुनावी तैयारियों पर जोर
himachalNews

ऊना में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, संगठन विस्तार और 2027 चुनावी तैयारियों पर जोर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/07/14 at 3:22 PM
Share

ऊना, राकेश -:भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक सोमवार को ऊना में आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने और वर्ष 2027 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ और मंडल स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर मंथन किया गया। कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।प्रदेश अध्यक्ष डेजी ठाकुर ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में लगातार बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उनके अनुसार, भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन है और इसी आधार पर पार्टी भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है।उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने पिछले चुनावों में बेहतर प्रदर्शन किया है और पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में जनादेश देगी। उन्होंने कहा कि चुनावों में महिला मोर्चा की भूमिका महत्वपूर्ण होगी और प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लिए कार्य करना होगा।

बैठक के दौरान डेजी ठाकुर ने कांग्रेस सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान महिलाओं को हर माह 1,500 रुपये देने सहित कई गारंटियां दी थीं, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्हें पूरा नहीं किया।उन्होंने कहा कि जनता अब सरकार से किए गए वादों का जवाब मांग रही है।उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की महिलाएं सरकार के वादों और वास्तविक कार्यों के बीच का अंतर समझ चुकी हैं और भविष्य में लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय लेंगी। बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने, संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

TAGGED: Una BJP Mahila Morcha meeting
Chandrika July 14, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 13.39 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त
Next Article जनसेवा की नई पहल: जिला परिषद सदस्य सुशांत मोदगिल ने गंगोट पंचायत को भेंट किया डेड बॉडी फ्रीजर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जनसेवा की नई पहल: जिला परिषद सदस्य सुशांत मोदगिल ने गंगोट पंचायत को भेंट किया डेड बॉडी फ्रीजर

Ago

13.39 ग्राम चिट्टा के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त

Ago

सीनियर सिटीजन काउंसिल ने गंभीर रोगियों को दी आर्थिक सहायता, कैंसर मरीजों के लिए बढ़ाई मदद राशि

Ago

हरोली को 8.42 करोड़ की स्वास्थ्य सौगात, 50 अतिरिक्त बिस्तरों वाले भवन की रखी आधारशिला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?