संजीव महाजन,नूरपुर:हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं ओर बाहरवीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में परीक्षा केंद्रों में नकल रोकने को लेकर सभी तरह के प्रबंध प्रशासन की ओर से किए गए हैं। इसके लिए टीमों का गठन भी किया गया है जो परीक्षा केंद्रों पर अपनी कड़ी नजर रखेगीं।
एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने इसे लेकर शुक्रवार को उपमंडल नूरपुर के तहत विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया ओर सभी जरूरी तैयारियों का जायजा लिया। नकल को रोकने के लिए शिक्षा बोर्ड ने उपमंडल स्तर पर भी टीमों का गठन किया हैं जो सभी परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर रखेंगे।
नूरपुर एसडीएम गुरसिमर सिंह ने कहा कि 10 मार्च से 31 मार्च तक दसवीं और प्लस टू की परीक्षाएं होंगी। इसको लेकर हमने स्कूलों में जाकर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया हैं। पिछले कल भी मैंने कुछ स्कूलों में जा कर चैकिंग की। वहां जो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है उनको चैक करने के साथ ही परीक्षाओं को लेकर क्या तैयारियां है उनको जांचा गया। आज परीक्षा के पहले दिन सुबह सीनियर सेकेंडरी स्कूल औद,भडबार, खज्जिया,गेही लगोड में निरीक्षण किया इन सब स्कूलों में सारी व्यवस्था ठीक थी आगे भी इसी तरह अलग-अलग स्कूलों में समय समय पर निरीक्षण जारी रहेगा ।
