By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे सरकार, तस्करी के नेटवर्क पर हो निर्णायक प्रहार : भाजपा 
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे सरकार, तस्करी के नेटवर्क पर हो निर्णायक प्रहार : भाजपा 
himachalpolitical

नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे सरकार, तस्करी के नेटवर्क पर हो निर्णायक प्रहार : भाजपा

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/29 at 4:56 PM
Share

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय दीपकमल, चक्कर में बूथ संख्या 112 के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, प्रदेश मीडिया संयोजक करण नंदा, कार्यालय सचिव किरण बावा, प्रेम ठाकुर तथा बूथ कार्यकर्ता प्रभात, रवि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद संजीव कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से नशे के खिलाफ जो संदेश दिया है, वह समाज और विशेषकर युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश में तेजी से फैलते चिट्टे और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को गंभीरता से काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत है, क्योंकि नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़े बिना इस सामाजिक बुराई पर नियंत्रण पाना संभव नहीं है। सरकार को तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के साथ शिक्षण संस्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान भी प्रभावी ढंग से चलाने चाहिए।कटवाल ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नशे के खिलाफ मैराथन आयोजित करना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये आयोजन केवल प्रचार तक सीमित रह गए हैं। सरकार को मैराथन के आयोजन, प्रचार और टी-शर्ट वितरण पर खर्च होने वाली राशि का पूरा विवरण सार्वजनिक करना चाहिए।उन्होंने कहा कि चिट्टे का खात्मा केवल दौड़ लगाने या कार्यक्रम आयोजित करने से नहीं होगा। इसके लिए मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, ठोस कार्ययोजना और प्रशासनिक स्तर पर जवाबदेही जरूरी है।कटवाल ने मांग की कि नशा तस्करी में शामिल प्रभावशाली लोगों के खिलाफ भी निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही नशे से प्रभावित युवाओं के उपचार और पुनर्वास की व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए सरकार और समाज को मिलकर निर्णायक प्रयास करने होंगे।

TAGGED: Shimla BJP office
Chandrika November 29, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ढलियारा के खतरनाक मोड़ों पर फिर हादसा, पेड़ से टकराई कार; एक गंभीर घायल
Next Article निषाद कुमार ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, परिवार सहित किए दर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

निषाद कुमार ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, परिवार सहित किए दर्शन

Ago

ढलियारा के खतरनाक मोड़ों पर फिर हादसा, पेड़ से टकराई कार; एक गंभीर घायल

Ago

धर्मशाला में संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण आयोजित, विधायक सुधीर शर्मा ने किया मेगा साइकिल रैली का नेतृत्व

Ago

आत्मनिर्भर हिमाचल के नाम पर जनता पर बढ़ता आर्थिक बोझ, सरकारी राशन भी हुआ महंगा : राकेश जमवाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?