By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पर्यटन कारोबारियों पर टैक्स का बोझ बढ़ने का आरोप, भाजपा ने उठाए सुविधाओं की कमी के मुद्दे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पर्यटन कारोबारियों पर टैक्स का बोझ बढ़ने का आरोप, भाजपा ने उठाए सुविधाओं की कमी के मुद्दे
himachalNews

पर्यटन कारोबारियों पर टैक्स का बोझ बढ़ने का आरोप, भाजपा ने उठाए सुविधाओं की कमी के मुद्दे

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2026/11/29 at 5:04 PM
Share

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।हिमाचल प्रदेश में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने, पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं विकसित करने और कारोबारियों को राहत देने की मांग को लेकर भाजपा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास के लिए परंपरागत सोच से हटकर नई रणनीति अपनाने की जरूरत है। सरकार को नए होटल और रेस्ट हाउस बनाने के बजाय सड़कों, पार्किंग, स्वच्छता और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए।

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 32 में रविवार को भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं मनाली नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष चमन कपूर और विधायक सुधीर शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इसके बाद प्रदेश में पर्यटन कारोबार की स्थिति और पर्यटन व्यवसायियों की समस्याओं पर चर्चा की गई।पत्रकारों से बातचीत में सुधीर शर्मा ने धर्मशाला-मैक्लोडगंज सड़क की खस्ताहालत और यातायात जाम का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि काला पुल से मैक्लोडगंज तक सड़क सुधार के लिए केंद्र सरकार और एनएचएआई से धन उपलब्ध होने के बावजूद टेंडर प्रक्रिया में सात से आठ महीने की देरी हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि निर्वासित तिब्बती सरकार की ओर से लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण में सहयोग देने की पेशकश की गई थी, लेकिन विभाग ने उनसे भी धनराशि मांगी।

सुधीर शर्मा ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ट्रेजरी में भुगतान संबंधी दिक्कतों के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार काम करने से कतरा रहे हैं और विधायक निधि के भुगतान भी प्रभावित हैं। उन्होंने कांग्रेस सरकार की दस गारंटियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को घोषणाओं के बजाय विकास कार्यों और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देनी चाहिए।पर्यटन विकास को लेकर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से अब पर्यटक प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में पर्यटन स्थलों तक बेहतर सड़क संपर्क, पार्किंग, स्वच्छता और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरी है। उन्होंने पर्यटन क्षेत्र में निजी उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने और कारोबारियों के सुझावों के आधार पर नीतियां बनाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की वेबसाइट और सरकारी कार्यप्रणाली में भी सुधार की जरूरत है। पर्यटन क्षेत्र को सही दिशा में विकसित किया जाए तो यह हिमाचल की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

वहीं, भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चमन कपूर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पर्यटन कारोबारियों को राहत देने के बजाय उन पर टैक्स और विभिन्न शुल्कों का बोझ बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली की बढ़ती दरों, सेस और अन्य शुल्कों के कारण होटल कारोबारियों की लागत में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने बिजली की प्रति यूनिट दर 5.05 रुपये से बढ़कर वर्ष 2023 में 5.34 रुपये और 2024 में 6.31 रुपये होने का दावा किया।चमन कपूर ने पर्यटन इकाइयों के पंजीकरण की अवधि तीन साल से घटाकर दो साल करने, प्रदूषण शुल्क में करीब 150 प्रतिशत बढ़ोतरी और पुराने होटलों को निर्माण सेस के नाम पर लाखों रुपये के नोटिस जारी करने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि अग्निशमन सुरक्षा संबंधी औपचारिकताओं के नाम पर भी कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने धर्मशाला-मैक्लोडगंज सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया। उनके अनुसार, सड़कों की खराब हालत, भागसूनाग-मैक्लोडगंज बाईपास और पुल निर्माण में देरी तथा ट्रैकिंग स्थलों पर सुविधाओं का अभाव पर्यटन कारोबार को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों से 150 से 250 रुपये तक शुल्क वसूले जाने के बावजूद कई स्थानों पर कूड़ा प्रबंधन, शौचालय और बारिश से बचाव के लिए शेड जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।चमन कपूर ने केंद्र सरकार की ओर से सड़क और हवाई संपर्क को बेहतर बनाने के प्रयासों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धर्मशाला एयरपोर्ट का विस्तार भी पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर पर्यटन क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी और इसके लिए अलग मंत्रालय बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

TAGGED: Dharamshala BJP tourism cell
Chandrika November 29, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article निषाद कुमार ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, परिवार सहित किए दर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

निषाद कुमार ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, परिवार सहित किए दर्शन

Ago

नशे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे सरकार, तस्करी के नेटवर्क पर हो निर्णायक प्रहार : भाजपा 

Ago

ढलियारा के खतरनाक मोड़ों पर फिर हादसा, पेड़ से टकराई कार; एक गंभीर घायल

Ago

धर्मशाला में संडे ऑन साइकिल का 100वां संस्करण आयोजित, विधायक सुधीर शर्मा ने किया मेगा साइकिल रैली का नेतृत्व

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?