संजु चौधरी, शिमला: देश में तानाशाही का माहौल हैं। सदन में विपक्ष की आवाज दबाई जा रही हैं। यह आरोप युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया हैं। लोकतंत्र विरोधी कदम के खिलाफ कांग्रेस पूरे देश में आवाज उठा रही हैं। इसी को देखते हुए युवा कांग्रेस की ओर स्व लोकतंत्र की आवाज को बुलंद करने के लिए जवाब दो मोदी जी अभियान की शुरुआत की गई हैं। यह बात शिमला में युवा कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी चंद्र राणा ने कही। इस दौरान युवा कांग्रेस ने पोस्टकार्ड अभियान का पोस्टर भी लांच किया।
चंद्र राणा ने कहा कि देश में तानाशाह सरकार का शासन चल रहा हैं। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों का बोलने का अधिकार छीना जा रहा हैं। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करना इसका उदाहरण हैं। लोकतंत्र की आवाज को दबाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने “जवाब दो मोदी जी” पोस्ट कार्ड अभियान शुरू कर दिया हैं। इसके माध्यम से पीएम मोदी से पूछा जाएगा की अदानी ने बीजेपी को कितना फंड दिया। प्रधानमंत्री के साथ विदेश दौरों के दौरान कितने ठेके दिलवाए।
उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश के जिला मुख्यालय व हर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस की ओर से चलाया जाएगा। यह कार्ड जनता से भरवाया जाएगा ओर मोदी जी के दिल्ली के एड्रेस पर भेजा जाएगा।
