संजु चौधरी,शिमला: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में सजा के खिलाफ सोमवार को सूरत की अदालत में याचिका दायर करेंगे। राहुल 11 दिन बाद इस मामले में सजा के खिलाफ सेशन कोर्ट में याचिका दायर करने जा रहे हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता व ठियोग से विधायक कुलदीप राठौर ने कहा बताया कि कांग्रेस को कानूनी प्रक्रिया पर पूरा विश्वास हैं। बीजेपी राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाई हैं। इस मामले में जिस तरह से सरकार व लोक सभा सचिवालय का दृष्टिकोण रहा हैं उससे पूरे विश्व में देश के लोकतंत्र की किरकिरी हुई हैं। कांग्रेस को न्यायिक प्रक्रिया में पूरा विश्वास हैं।
वहीं राठौर ने सेब बागवानों की मांगों को लेकर कहा कि उनकी सरकार ने जो वादे किए हैं उन्हें आशा है कि वह जल्द पूरे किए जाएंगे। यूनिवर्सल कार्टन के साथ तीन कानूनों को लेकर बागबानों की मांग पूरी होनी चाहिए। लीगल मेटोलॉजी एक्ट 2009, एपीएमसी एक्ट, गुड्स एंड पैसेंजर एक्ट दुर्भाग्य से लागू नहीं किए गए हैं। वह बागवानों की इन मांगों का समर्थन करते हैं। राठौर ने उम्मीद जताई कि सरकार किसान बागवानों की मांगों को पूरा करेगी।
