संजु चौधरी, शिमला: भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को अपना 44 वां स्थापना दिवस मना रही हैं। इस मौके पर शिमला भाजपा मुख्यालय दीप कमल में भाजपा नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर एवं प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया।ध्वजारोहण के बाद भाजपा नेताओं ने वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदबोधन सुना जिसमें पार्टी के भविष्य की रणनीति बताई गई।
इस मौके पर भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा गुरुवार को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल हैं और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं ने अथक संघर्ष किया हैं जो स्वरूप आज भारतीय जनता पार्टी का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है वह लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम हैं। विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का सबसे बड़ा नेता आज देश का प्रतिनिधित्व कर रहा जो कि देश वासियों के लिए गर्व की बात हैं। भाजपा सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ काम कर रही हैं।
