संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में भांग की खेती जल्द ही लीगल हो सकती हैं। गुरुवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन नियम 63 के तहत भांग की खेती को लीगल करने को लेकर चर्चा लाई गई। द्रंग से भाजपा सदस्य पूर्ण चंद ने सदन में इसकी चर्चा ले कर आए। सदस्यों ने भांग के औषधीय गुणों का हवाला देते हुए इसे लीगल करने की मांग उठाई गई।
चर्चा का जबाब देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की भांग की खेती में पत्तियों व बीज को लीगल करने को लेकर सोचा जा सकता हैं। उन्होंने बताया की भांग के कई औषधीय लाभ हैं। भांग की खेती से प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में मदद मिल सकती हैं, लेकिन इससे नशे को बढ़ावा देने की प्रवृत्ति न हो इसे लेकर भी विचार करना आवश्यक हैं।
ऐसे में सरकार की ओर से इस विषय को लेकर 5 सदस्यों की कमेटी बनाई गई हैं। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में सरकार ने इसे 5 सदस्य कमेटी का गठन किया है जिसमें विधायक सुंदर ठाकुर, हंसराज, जनकराज व पूर्णचंद्र को कमेटी का सदस्य बनाया गया हैं। यह कमी थी सरकार को 1 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपी गई जिसके आधार पर सरकार भांग की खेती को प्रदेश में लीगल करने पर फैसला ले सकती हैं।
