अनिल कुमार, किन्नौर: रिकोंगपिओ में हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हिमाचल मुख्य संसदीय सचिव ने विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया। इन अधिकारियों में जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के आशुटंकक वरूण कश्यप भी शामिल रहे।
वरूण कश्यप ने जहां प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को पर्दे के पीछे रहकर आम जनमानस तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण कार्य किया। तो वहीं कोरोना काल के दौरान लोगों को जागरूक करने में भी उनकी अहम भूमिका उनकी रही हैं। जिला प्रशासन की ओर से वरूण कश्यप को सम्मानित करने पर जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।
इसके अलावा दयाल सिंह, विजय लक्षमी, जितेंद्र पाल, किशोरी लाल, राकेश श्याम, भानू प्रकाश, संदीप कुमार, संजीव कुमार, अंजली, अंतरा, एएसआई कुलदीप कुमार, काॅस्टेबल मुनीष कुमार, रामकुष्ण, चंद्र प्रकाश, अक्ष्य कुमार, भानू प्रकाश, कैप्टन राहुल ठाकुर, जगदीश चंद्र, देवांश बिष्ट को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
इन संस्थानों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
हिमाचल दिवस समारोह पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी, रिकांग पिओ, डाईट, आई.टी.आई, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, उड़ान पब्लिक स्कूल तथा महादेव खेल एवं सांस्कृतिक कल्ब पवारी ने रंगा-रंग देश भक्ति एवं लोक संस्कृति पर रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
