राकेश, ऊना: प्रयास संस्था की ओर से बीते कल जहां हमीरपुर जिला में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। वहीं शनिवार को जिला ऊना में संस्था ने इस नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया । यहां काफी संख्या में इस शिविर में लोगों ने अपने आंखों की जांच करवाई। इस नेत्र जांच शिविर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने शिरकत कर नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने प्रयास संस्था के माध्यम से जनसेवा के लिए लगाए जाने वाले नेत्र जांच शिविर में जांच करवाने की अपील की।
उन्होंने कहा की नेत्र जांच करने के लिए सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर आए हुए हैं। इनके ओर से जांच करने के बाद अगर आपको चश्मे की जरूरत है तो आपको चश्मे में फ्री में उपलब्ध करवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रयास संस्था के माध्यम से पिछले 5 साल से हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में वे लोगों की मुफ्त जांच करवा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने सहयोग करने वाली कंपनियों और लोगों का भी आभार प्रकट किया हैं उन्होंने कहा है किअभी हर जिले में एक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं लेकिन उनका प्रयास रहेगा कि आने वाले समय में यह हर विधानसभा में इस प्रकार का नेत्र जांच शिविर आयोजन करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका फायदा मिल सके।
फर्जी एनकाउंटर मामले के सवाल पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विपक्ष का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ हैं। जो लोग तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं अपने वोट बैंक के चलते गरीब मासूम लोगों को मरने पर मजबूर कर देते हैं तभी तो अतीक अहमद और अंसारी जैसे लोग फलते फूलते हैं और राजनीतिक संरक्षण इनको मिलता हैं। वहीं लोग आज अतीक अहमद का राजनीतिक बचाव करने में भी सामने आ रहे हैं। एक भगोड़ा एक अपराधी और एक हत्यारे को बचाने को विपक्ष एकजुट क्यों हो रहा है यह सवाल विपक्ष की मानसिकता पर भी खड़ा होता हैं। जब-यह लोग अवैध वसूली और हत्याएं करते थे तो इन्हीं की सरकारें वहां पर हुआ करती थी। यह अपराधी फलते-फूलते थे और इनकी दहशत से जज व पुलिस पर भी कार्रवाई करने से पहले सोचती थी और विपक्षी दल के यही नेता इनके घर चाय नाश्ता करने जाते थे। अंतर इतना है कि बीजेपी सरकार के समय में पुलिस अपना काम कर रही है और जो कानून की उल्लंघना करता है उनके खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही हैं।
जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने की बात करते हैं वही भ्रष्टाचार में हैं डूबे हुए
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जांच के लिए बुलाए जाने पर कहा कि दिल्ली सरकार का एक मॉडल कई वर्ष बाद निकल कर सामने आया हैं। जो लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने की बात करते हैं आज भ्रष्टाचार के दलदल में डूबते हुए नजर आ रहे हैं। आज मंत्री से लेकर पार्षद तक जेल में हैं। शराब लूट में मनीष सिसोदिया जेल गए हैं, जबकि किंगपिन अभी भी बाहर हैं। उन्होंने कहा है कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया हैं वह बचेंगे नहीं।
संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करना कांग्रेस की बुरी आदत
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा की संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करना यह कांग्रेस की बुरी आदत बन गई हैं। 60 वर्ष तक सत्ता में रही कांग्रेस अब संवैधानिक संस्थाओं पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे हैं। वह सही नहीं हैं उन्होंने राहुल गांधी को सजा होने पर राहुल का पिछला रिकॉर्ड मीडिया के सामने रख दिया।
राज्यपाल ने प्रयास संस्था के प्रयासों की कि सराहना
प्रयास संस्था का शुभारंभ करने पहुंचे हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने भी प्रयास संस्था की ओर से किए जा रहे कार्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह संस्था गरीबों की भलाई के लिए अनेक कार्य कर रही हैं। प्रदेश के 8 जिलों में प्रयास संस्था अपनी सेवा देकर लोगों का फ्री में इलाज कर रही हैं। उन्होंने प्रयास संस्था की ओर से किए जा रहे कामों को लेकर अनुराग ठाकुर और प्रयास संस्था को बधाई दी हैं।
