सचिन शर्मा,केलांग : जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में 8 मई को वर्ल्ड रेड क्रॉस डे मनाया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन को ले कर बैठक में उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय रेड क्रास डे,पुलिस ग्राउंड में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मनाया जाएगा ।
सुबह 11 बजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल केलांग के विद्यार्थियों की ड्रग फ्री हिमाचल थीम को लेकर जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इस रैली को उपायुक्त हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे | यह रैली केलांग बाजार से पुराने व नए बस स्टैंड होकर पुलिस ग्राउंड तक निकाली जाएगी।
उपायुक्त ने बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन के सिद्धांतों को याद करने के लिए मनाया जाता हैं। वर्ल्ड रेड क्रॉस डे का मुख्य उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना हैं।
