बिलासपुर : सुभाष ठाकुर -हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात धार्मिक स्थलों को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से सजग हैं । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मंदिरों को लेकर एक प्लान तैयार कर रहे हैं, वित्त विभाग और पर्यटन विभाग विभाग में भी इसको लेकर विचार-विमर्श चला हुआ है । जिसे अभी समय लगेगा और समय के साथ इन धार्मिक स्थलों पर और भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी । यह बात हिमाचल प्रदेश के चीफ सेक्टरी प्रबोद सक्सेना ने श्री नैना देवी मंदिर में आज परिवार सहित पूजा अर्चना करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही ।
हिमाचल प्रदेश के चीफ सेक्टरी प्रबोद सक्सेना ने आज परिवार सहित माता जी के दर्शन किए ।
माता जी की पूजा अर्चना की और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली । उनके साथ जिलाधीश बिलासपुर आबिद हुसैन मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर भी मौजूद थे ।
श्री नैना देवी की पहाड़ी पर होने वाले भूस्खलन को लेकर कहा ये
विपिन ठाकुर ने श्री नैना देवी की पहाड़ी पर अक्सर होने वाले भूस्खलन को लेकर कहा कि जिलाधीश बिलासपुर ने जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया को इसके बारे में बताया है । वहीं पूरी तरह से अध्ययन करेंगे और जहां तक प्रदेश सरकार की तरफ से किसी प्रकार की सहायता की जरूरत रहेगी तो वह जरूर मुहैया करवाई जाएगी ।
