राकेश,ऊना: युवाओं का रुझान खेलों के प्रति बढ़े और युवा ज्यादा से ज्यादा समय खेलों में व्यतीत कर नशा और अन्य बुरी आदतों से दूर रहें इसी उद्देश्य से पुलिस लाइन ऊना में दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं। इस प्रतियोगिता में जिला ऊना की 8 टीमें भाग ले रही हैं।
इस प्रतियोगिता में ऊना पुलिस की टीम भी भाग ले रही हैं। इस खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ एडिशनल एसपी संजीव भाटिया,पद्मश्री कबड्डी खिलाड़ी व डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने किया। इस दौरान वह खिलाड़ियों से रूबरू हुए। अधिकारियों की माने तो पुलिस की ओर से समय-समय पर स्पोर्ट्स इवेंट्स करवाए जा रहे हैं। उसी कड़ी में दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन ऊना में करवाया जा रहा हैं। अधिकारियों ने कहा कि सीनियर अधिकारियों के दिशा निर्देश के चलते फुटबॉल प्रतियोगिता करवाई जा रही हैं।
एडिशनल एसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया की इस प्रतियोगिता का मुख्य मकसद युवाओं को नशे से दूर रखना और उनका ध्यान खेलों की तरफ लाना हैं, क्योंकि अगर हम खेलों में फिट रहेंगे तो हमारा जीवन भी स्वस्थ रहेगा। उन्होंने ऊना जिला की तमाम पंचायतों से भी आवाह्न किया है कि वह अपने स्तर पर अपनी पंचायतों में स्पोर्ट्स इवेंट करवाएं ताकि युवा पीढ़ी नशों से दूर रहकर खेलों की तरफ अपना ध्यान लगाए। उन्होंने कहा इस फुटबॉल प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग ले रही हैं। यह खेल प्रतियोगिता 2 दिनों तक चलेगी जिसमें विजेता रही टीमों को आकर्षक इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
