संजु चौधरी, शिमला: भाजपा कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक शनिवार को पीटीहॉफ में आयोजित हो रही हैं। बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, पूर्व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बाराला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, त्रिलोक जम्वाल, सांसद कृष्ण कपूर, इंदु गोस्वामी, डॉ. सिकंदर कुमार, समस्त कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित हैं।
बैठक में केंद्र की बीजेपी सरकार के 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की जाएगी। किस तरह से प्रदेश में केंद्र किसकी सरकार थी 9 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया जाना है यह बैठक में तय किया जाएगा इसके साथ ही वर्ष 2024 में होने लोकसभा चुनावों को लेकर भी रणनीति बैठक में तय की जाएगी।
