अनिल कुमार,किन्नौर: डीसी किन्नौर तोरुल एस रवीश ने शुक्रवार को क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपीओ का न निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय प्रबंधन को क्षेत्रीय चिकित्सालय के विभिन्न व्यवस्थाओं ओर मरीजों की जरूरतों को पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने चिकित्सालय के जेनेरेटिक दवाई भवन, चिकित्सालय के भोजनालय के साफ सफाई का भी निरीक्षण कर मौके पर पाई गई। अनियमितताओं को सुधारने के लिए निर्देश जारी किए।
डीसी किन्नौर तोरुल एस रवीश ने चिकित्सालय में निरीक्षण के समाप्ति बाद मरीजों से भी मुलाक़ात कर हालचाल जाना है और उनकी समस्याओं को भी सुना।
