अरविंदर सिंह,हमीरपुर : एनआईटी हमीरपुर के परिसर में बंद पड़ी दुकानों विरोध में छात्र संगठन एनएसयूआई उतर आया हैं। एनएसयूआई प्रदेश महासचिव टोनी ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा हैं कि एनआईटी प्रशासन के कुप्रबंधन और भाई भतीजावाद के चलते वहां पढ़ रहे छात्रों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि एनआईटी प्रशासन की ओर से टेंडर की प्रक्रिया तय समय पर पूरी ना करने के कारण दुकानों का आवंटन नहीं हो पाया हैं। इसी कारण से पिछले 20 दिन से एनआईटी परिसर में सभी दुकाने बंद पड़ी हैं।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौर में छात्रों को छोटी-छोटी चीजें लेने के लिए एनआईटी परिसर से बाहर अणु बाजार जाना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि फोटोस्टेट, कॉपी, पेन पेंसिल जैसी मूलभूत चीजों को लेने ले लिए उन्हें पहले अपने हॉस्टल प्रशासन से परमिशन लेनी पड़ रही है फिर वह लोग बाजार आ रहे हैं, जिस कारण परीक्षा के इस दौर में उनका कीमती समय बर्बाद हो रहा हैं। उन्होंने सवाल उठाया हैं कि जिस प्रकार से दुकानों के आवंटन में भाई भतीजावाद के आरोप लग रहे हैं उसका खामियाजा छात्र क्यों उठाना पड़ रहा हैं।
s
टोनी ठाकुर ने एनआईटी प्रशासन आरोप लगाते हुए कहा कि यहां सिर्फ एक विचारधारा विशेष के लोग ही कुछ पदों पर बैठे हैं जिनकी योग्यता मात्र भाजपा नेताओं की परिक्रमा करना ही हैं। यदि वह इतने कुशल प्रबंधक होते तो छात्रों को ऐसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने एनआईटी प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह जल्दी से जल्दी एनआईटी प्रशासन में बंद पड़ी दुकानों को खोलें ताकि छात्रों को आ रही समस्या दूर हो अन्यथा भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन आंदोलन का रुख अपनाएगा।
