सोलन : योगेश शर्मा – रविवार को सोलन के देहुँघाट में सिद्ध श्री बालक नाथ मंदिर में धार्मिक समारोह के आयोजन के साथ एक दिवसीय मेले एवं भंडारे का शुभारंभ हुआ । जिसमे बतौर मुख्यातिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और सोलन के विधायक धनीराम शांडिल पहुंचे। इन दौरान दोपहर बाद दंगल का भी आयोजन किया जाएगा,जिसमे हिमाचल केसरी जूनियर और सीनियर का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि हमारी देवभूमि में हर प्रकार मेले हर प्रकार मान्यता है, वहीं देवी देवताओं का आशीर्वाद भी मेले में ही मिलता है। उन्होंने कहा कि सोलन में भी क़ई सालों से सिद्ध बाबा मेला देहुँघाट में होता है, आज मेले को लेकर ध्वजारोहण हुआ है अखाड़े की पूजा भी हुई है। शांडिल ने कहा कि बाबा बालक नाथ सोलन वासियों पर अपनी कृपा बनाकर रखें, यह प्रार्थना आज पूजा अर्चना कर की गई है। शांडिल ने कहा कि यहां पर लोगों ने कुछ मांगे भी रखी है, उन मांगो को पूरा किया जाएगा और यहां पर विधायक निधि से पैसा उपलब्ध करवाकर रास्ते का निर्माण किया जाएगा।
