By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime >
crimehimachal

छह दिनों बाद भी लापता आरती का नहीं लगा सुराग...माइका पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/07/01 at 5:18 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा -जिला कुल्लू के कराड़सू गांव से लापता 27 वर्षीय आरती का अभी छह दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। उधर इस मामले में नया मोड़ आया है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

आज गुमशुदा आरती के पिता सरवन कुमार ने प्रेस वार्ता में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोग पहले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे और एक माह पहले से यह प्रताड़ना बढ़ गई थी। उन्होंने इसकी शिकायत जहां पुलिस को की, वहीं मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और न्याय की गुहार लगाई है। आरती के पिता ने कहा कि उनकी बेटी लापता होने वाली नहीं है, बल्कि उन्हें शक ही नहीं यकीन है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि 26 जून को उनकी बेटी के लापता होने की जब खबर उनतक पहुंची तो मायके पक्ष के लोग सभी तलाश में जुटे लेकिन ससुराल पक्ष के कोई भी लोग तलाश करने नहीं आए। उन्होंने कहा कि हम छह दिनों से अपनी बेटी की तलाश में हर जगह भटक रहे हैं और ससुराल पक्ष के लोग बेल लेने में व्यस्त रहे। इससे उनका शक और भी यकीन में बदल रहा है कि उनकी बेटी को मौ+त के घाट उतारा गया है। जब उनकी बेटी स्वयं घर से लापता हुई है तो ससुराल वालों को अग्रिम जमानत लेने की क्या आवश्यकता थी।

आरती के बेटे की मौ+त का भी आरोप

मायके पक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि गुमशुदा आरती का 9 माह का बेटा कुछ दिन पहले निमोनिया होने से मौ+त के मुंह में चला गया उसका आरोप भी ससुराल पक्ष ने आरती पर लगाया कि उसने अच्छे तरीके से बच्चे की परवरिश नहीं की। इस बात को लेकर भी हर दिन उनकी बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था, जबकि उसका इलाज ससुराल पक्ष ने नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनके नाती का इलाज ससुराल पक्ष की ओर से किया गया होता तो उसकी मौ+त न होती। उन्होंने कहा कि ससुराल पक्ष के लोग आरती के गुम होने पर अलग-अलग बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इनसे सख्ती से पूछताछ की जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था, जिस कारण कई बार वह माईके भी आई और हमने फिर से उसे समझा बुझा कर ससुराल भेजा था। उधर एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

TAGGED: Kullu missing Aarti case
Chandrika July 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

आईआईटी मंडी का उत्तर-दक्षिण परिसर अब ‘पंचवक्त्र मार्ग’ से जुड़ा, साथ ही शुरू हुआ 2,000 पौधरोपण का अभियान

Ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा का हमला, कांग्रेस सरकार से कर्मचारियों और जनता से माफी मांगने की मांग

Ago

एबीवीपी ने सरकार को घेरा, कानून व्यवस्था, शिक्षा और बेरोजगारी पर आंदोलन की चेतावनी

Ago

नौणी वानिकी विश्वविद्यालय की फीस वृद्धि के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन का ऐलान, जल्द फैसला वापस लेने की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?