राहुल चावला,धर्मशाला: तिब्बतियन युवाओं की अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन धर्मशाला के समीप निजी होटल में किया गया। इस कांफ्रेंस में विश्व के 20 से अधिक देशों में रह रहे तिब्बती युवाओं ने भाग लिया। विश्व के विभिन्न देशों में रह रहे तिब्बती युवाओं ने खुद को कांफ्रेंस के माध्यम से वायलेंस फ्री तिब्बत जैसे महत्वाकांक्षी प्रोग्राम के लिए रजिस्टर करवाया हैं।
कांफ्रेंस में शिरकत करते हुए निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेम्पा छेरिंग ने कहा कि भारत सहित विश्व के 20 से अधिक देशों के तिब्बती युवा यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने संघर्ष को जारी रखना है और उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द हम तिब्बत वापिस लौटेंगे। इसके लिए हमें अपना मूवमेंट 40-50 सालों तक भी जारी रखना पड़ा तो हम रखेंगे, इसके माध्यम से तिब्बती युवाओं में नेतृत्व की भावना आएगी और वे वतन लौटने के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे।
तिब्बती युवा तेंजिन डोंडुप ने बताया कि 20 से अधिक देशों के तिब्बती युवा कांफ्रेंस में भाग लेने पहुंचे हैं। यूरोप, नार्थ अमेरिका, अमेरिका, आस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों में रहे तिब्बती युवाओं ने कांफ्रेंस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की हैं। आज के युवा है वे कल लीडर बनेंगे। तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा पर तेंजिन ने कहा कि वे महान हैं और उनका सान्निध्य हमें मिल रहा हैं।
