सोलन : योगेश शर्मा – परवाणु से शिमला तक फोरलेन निर्माण को लेकर लगातार पिछले कई वर्षों से ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि जिस तरह से फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा बेतरतीब कटिंग पहाड़ों की हुई है और डंगे लगाए गए हैं वह गलत है और इससे कई नुकसान के मामले भी सामने आ चुके हैं। बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने फोरलेन निर्माण पर सवाल खड़े किए थे और इसकी जांच की मांग उठाई थी ।
सनवारा के पास लगा टोल हो बन्द
वही अब कसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने भी परवाणु से लेकर शिमला तक बन रहे फोरलेन निर्माण कार्य पर सवाल उठाए हैं । उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण की वजह से दर्जनभर के गांव आज शहरों से अपना संपर्क खो बैठे हैं । उन्होंने कहा कि बेतरतीब तरीके से फोरलेन का निर्माण किया गया है । वहीं सुल्तानपुरी ने कालका शिमला एनएच पांच पर सनवारा के पास लगे टोल को बंद करने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया है। उन्होंने कहा कि यहां जमीन धंसने के कई मामले सामने आ रहे है । ऐसे में यहां कोई भी घटना काफी देर तक वाहनों के खड़े रहने की वजह से सामने आ सकती है।
