सोलन : योगेश शर्मा – कल सोलन जिला के प्रवास पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रहने वाले हैं । इस दौरान वे सोलन स्थित सेब एवं फल मंडी का लोकार्पण करेंगे । इस दौरान उनके साथ कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार और सोलन के विधायक और प्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल भी मौजूद रहने वाले हैं ।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू करीब 4:00 बजे कल सोलन स्थित सेब एवं फल मंडी का लोकार्पण करेंगे । उसके बाद में कालका शिमला एनएच पांच पर परवाणु से सोलन तक एनएच को भारी वर्षा कारण हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए सब्जी मंडी सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि कल सीएम सुक्खू सेब एवं फल मंडी का उद्घाटन करने वाले है,जिसका निर्माण जायका प्रोजेक्ट के तहत करीब 9 करोड़ 88 लाख रुपए से किया गया है। इस दौरान उनके साथ कृषि मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी रहने वाले हैं । सचिव ने बताया कि यहाँ पर मंडी में बेहतर सुविधाएं किसान बागवानों और आढ़तियों को प्राप्त हो इसके लिए मंडी समिति कार्य कर रही है और आने वाले समय पर यहां पर लोगों को दी जाएगी। बता दें कि इस दौरान सीएम सुक्खू कसौली वि धानसभा क्षेत्र के परवाणु में निर्मित टर्मिनल मंडी का भी लोकार्पण करेंगे।
