बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN) – मेरी माटी मेरा देश कार्य्रकम के तहत केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर बिलासपुर जिले के सेऊ गांव में शहीद अकेश भारद्वाज के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद अकेश भारद्वाज के पिता से मुलाकात की। अनुराग ठाकुर ने शहीद अंकेश के माता पिता को समानित किया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि न जाने कितने नोजवानो ने अपना जीवन देश की रक्षा व सुरक्षा के लिए न्योछावर कर दिया है। इसीलिए इस देश को वीरों की धरती कहा जाता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वीरभूमि हिमाचल प्रदेश बलिदानियों की भूमि है। यहां हमारे गांव वीरों के किस्सों से भरे पड़े हैं। मेरी माटी, मेरा देश आजादी के अमृत महोत्सव का अंतिम कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत देश के 30 करोड़ घरों से मिट्टी ली जाएगी। प्रत्येक गांव में अमृत वाटिका बनेगी। प्रत्येक गांव की मिट्टी को ब्लॉक स्तर से होते हुए देश की राजधानी लाया जाएगा। वीरों का नमन मिट्टी का वंदन होगा। मिट्टी के दिल्ली आने पर कर्तव्य पथ से होते हुए इंडिया गेट की ओर एक अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। इंडिया गेट के पास आजादी का अमृत महोत्सव मेमोरियल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल की सरकार में महत्पूर्ण फैसला लेते हुए फैसला लिया गया था कि शहीदों के पार्थिव शरीर उनके घर तक पहुंचाएं जाएंगे। शहीद को पूरा मान सम्मान मिलना चाहिए। जिसके बाद शहीदो के पार्थिव शरीर पूरे सम्मान के साथ उनके घर पहुंचाये जाते हैं।
शहीद अकेश की माँ कश्मीरी देवी की आंखें हुई नम
शहीद अकेश को याद करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो मां अपने बेटे को खो देती है उस मां की कमी को कोई पूरा नही कर सकता है। वीरों को बन्दन मिटी को नमन के तहत मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। छोटी सी आयु में देश सेवा के लिए शहीद हुए अकेश के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि धन्य हैं ये माता पिता जिनका बेटा देश सेवा में शहीद हो गया है। ऐसे माता पिता को वह कोटि कोटि नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज शहीद अकेश के माता पिता को नमन करने के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि शहीद अकेश भारद्वाज अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत हैं। शहीद अकेश भारद्वाज के माता पिता ने कलश में मिट्टी डालकर कार्य्रकम का समापन किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने शहीद अकेश की याद में बनाये गए संग्रहालय को भी देखा। वहीं शहीद अकेश की माँ कश्मीरी देवी की आंखें नम हो गई। जिस दौरान अनुराग ठाकुर अकेश की याद में परिजनों द्वारा बनाये गए संग्राहलय में पहुंचे तो शहीद की माता भी साथ थी। संग्राहलय में बेटे की बर्दी, जूते, फ़ोटो देखकर अंकेश की मां अपने आँसु नही रोक पाई। इस अवसर पर शहीद अकेश के पिता बांचा राम, माता कश्मीराँ देवी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र गर्ग, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी सुमित शर्मा, मण्डल के पदाधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
