नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- नाहन विधानसभा क्षेत्र की देवका पुड़ला पंचायत के लोगों को इन दोनों पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है । समस्या के निदान की मांग को लेकर आज गांव का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान नरेश कुमार की अध्यक्षता में जल शक्ति महकमें के अधिकारियों से मिलने जिला मुख्यालय नाहन पहुँचा ।
अधिकारियों से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए पंचायत प्रधान नरेश कुमार व स्थानीय ग्रामीण दीप चंद ने बताया कि भारी बारिश के कारण पंचायत की प्रमुख गिरी पेयजल योजना बन्द पड़ी है। जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । वही वैकल्पिक तौर पर चल रही जाबल कनोटी स्किम भी तकनीकी खामी के चलते बार बार प्रभावित हो रही है,जिससे पेयजल समस्या यहां लगातार बढ़ रही है।
