By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सरकाघाट के बाद अब नगवाईं में बांटे चमन कपूर ने दो लाख के टैंट…50 हजार से ज्यादा की राहत राशि भी बांटी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सरकाघाट के बाद अब नगवाईं में बांटे चमन कपूर ने दो लाख के टैंट…50 हजार से ज्यादा की राहत राशि भी बांटी
himachalNews

सरकाघाट के बाद अब नगवाईं में बांटे चमन कपूर ने दो लाख के टैंट…50 हजार से ज्यादा की राहत राशि भी बांटी

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/09/17 at 3:59 PM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- सरकाघाट के 100 प्रभावित परिवारों को 15 लाख की कीमत के टैंट बांटने के बाद अब नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने नगवाईं स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में रह रहे 14 प्रभावित परिवारों को दो लाख के टैंट और 50 हजार की राहत राशि सहयोग के रूप में प्रदान की। चमन कपूर नगवाईं स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन पहुंचे जहां पर सराज विधानसभा क्षेत्र की खोलानाल पंचायत के 14 प्रभावित परिवारों के 50 से अधिक लोग आसरा लिए हुए हैं।

चमन कपूर ने बताया कि बीते दिनों पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर यहां प्रभावितों से मिलने आए थे और उसके बाद इन प्रभावितों की मदद के निर्देश प्राप्त हुए थे। उसी के तहत आज इन प्रभावितों को टेंट मुहैया करवाए गए हैं। एक टेंट की कीमत 15 हजार है और यह वे टैंट हैं जिन्हें सेना इस्तेमाल करती है। इस टैंट में 7 से 8 लोग आसानी से रह सकते हैं। उन्होंने प्रभावितों के साथ बैठकर उनका दुख दर्द भी जाना और भविष्य में हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। चमन कपूर ने बताया कि वे अपने हिमालया पुत्रा ट्रस्ट में दूसरे दानी सज्जनों से सहयोग मांगकर उस राशि को प्रभावितों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। टैंट खरीदने और इन्हें प्रभावितों तक पहुंचाने में हिमालया पुत्रा ट्रस्ट को रोटरी क्लब मनाली और मेक माई ट्रिप फाउंडेशन का भी पूरा सहयोग मिला है। उन्होंने बताया कि 35 से अधिक टैंट आनी के लिए भेजे गए हैं और इन्हें जल्द ही वहां के प्रभावितों को वितरित किया जाएगा।

प्रभावितों ने उन्हें टैंट मुहैया करवाने के लिए चमन कपूर सहित आए हुए सभी लोगों का आभार जताया और सरकार से जल्द से जल्द जमीन मुहैया करवाकर आशियाने बसाने की गुहार लगाई है। इस मौके पर नानक चंद नंदू, रोटरी क्लब मनाली की तरफ से राकेश चोपड़ा, अशोक शर्मा, राधा स्वामी सत्संग भवन की तरफ से तेज राम, ठाकुर दास और द्रंग मंडल भाजपा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

TAGGED: Mandi distributed tents worth two lakhs in Nagwai
Chandrika September 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बगली मेला ग्राउंड के पास दो बाइक्स में हुई जोरदार ट+क्कर,दोनों चालक घाय+ल,एक ही हालत गंभीर
Next Article आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करे सरकार,18 हज़ार किया जाए मानदेय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बिलासपुर में नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न, रोहित ठाकुर ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं

Ago

घुमारवीं में कल गूंजेगा अखाड़ा, चैहड़ दंगल में देशभर के पहलवानों की टक्कर

Ago

हिमकोफेड निदेशक नियुक्ति पर आशीष ठाकुर का बिलासपुर में स्वागत, आभार रैली में दिखा उत्साह

Ago

कांगड़ा में 51 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, सड़क सुधार के लिए प्रशासन ने मांगे प्रस्ताव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?