अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): नियमों की अवहेलना न करने पर बड़सर के दो न+शा मुक्ति सेंटर बंद कर दिए गए हैं। इन न+शा मुक्ति केंद्रों में लोगों का सही ढंग से उपचार हो रहा है या नहीं उन्हें वहां सही सुविधा इलाज की मिल रही है या नहीं इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम संयुक्त रूप से निरीक्षण करती हैं। इसी तरह के निरीक्षण के बाद रिपोर्ट सही ना पाए जाने के बाद इन सेंटरों को बंद करने का निर्णय लिया गया हैं।
हमीरपुर की जिला स्तरीय टीम ने बड़सर इलाके में दो न+शा मुक्ति केंद्रों में नियमों का सही ढंग से पालन न करने और वहां मरीजों को सही उपचार की सुविधा न देने को लेकर जो रिपोर्ट निरीक्षण के बाद सरकार को भेजी थी उसके बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए इन दो न+शा मुक्ति सेंटरों को डी नोटिफाई कर बंद करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं इसी इलाके के तीसरे सेंटर को यहां जल्द कमियों में सुधार करने की आखिरी चेतावनी दी गई हैं अगर वहां इसका एक हफ्ते के अंदर पालन नहीं किया गया तो इस केंद्र को भी बंद करने की रिपोर्ट सरकार को भेज दी जाएगी।
इसके अलावा हमीरपुर शहर में स्थित चौथे न+शा मुक्ति केंद्र का भी निरीक्षण किया गया है और यहां भी कुछ सुधार करने को कहा गया हैं। न+शा मुक्ति सेंटर का निरीक्षण करने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि सरकार के निर्देश अनुसार दो सेंटरों को बंद कर दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिले में चार न+शा मुक्ति सेंटर खोले गए थे जिसमें अब दो बंद कर दिए गए हैं उनके सभी मरीजों को घर भेज दिया गया हैं। न+शे की लत छुड़वाकर सामान्य जीवन व्यतीत करने के लिए इन रिहैबिलिटेशन सेंटर को खोला गया है ताकि ऐसे लोगों से न+शा छुड़वाकर उनका पुनर्वास दोबारा से किया जा सके लेकिन इन सेंटरों में नियमों का प्रॉपर ढंग से पालन नहीं हो पा रहा है जिसके चलते यह बड़ी कार्रवाई हमीरपुर के दो सेंटरों पर की गई हैं।
सीएमओ डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के एक्सपर्ट की टीम ने कुछ समय पहले इन रिहैबिलिटेशन केंद्रों का दौरा किया था। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान दो सेंटरों में नियमों का सही ढंग से पालन न करने को लेकर रिपोर्ट सरकार को भेजी गई थी जिसके बाद अब इन दो सेंटरों को डी नोटिफाई करके बंद करने के आदेश दिए गए हैं जबकि एक अन्य सेंटर को जल्द अपने यहां सुधार करने को कहा गया हैं।
